Durg-BhilaiChhattisgarh

भिलाई : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार की 129वीं जयंती पर सम्मान समारोह ,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए शामिल, देशसेवा, साहित्य, कृषि, व्यवसाय और शिक्षा के क्षेत्र की प्रतिभाओं का सम्मान

0

शिवगढ़ प्रेस , – दुर्ग-भिलाई में दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व विधायक एवं समाजसेवी दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार की 129वीं जयंती एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 28 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर समाज की ओर से देशसेवा, साहित्य, कला, संस्कृति, कृषि, व्यवसाय और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को दाऊ ढालसिंह सम्मान से सम्मानित किया गया।

प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ निकली सम्मान रैली

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में सुबह 9 बजे भिलाई के कुर्मी भवन सेक्टर-7 से सम्मान रैली निकाली गई। रैली दुर्ग जनपद पहुंची, जहां दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद रैली गुण्डरदेही पहुंची। वहां विश्राम भवन से नगर भ्रमण करते हुए दाऊ ढालसिंह चौक तक भव्य कलश यात्रा और रैली निकाली गई। यहां भी समाजजनों ने दाऊ जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद केंद्रीय समाज की ओर से आयोजित सभा में सामाजिक पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।

भूपेश बघेल सहित कई पदाधिकारी रहे मौजूद

द्वितीय सत्र में शाम 6 बजे कुर्मी भवन सेक्टर-7 भिलाई में जयंती एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रहे। विशिष्ट अतिथियों में केंद्रीय समाजाध्यक्ष योगेंद्र बेलचंदन, सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता ग्रामीण विकास विभाग नरेंद्र देशमुख और सहायक प्राध्यापक विज्ञान, महाविद्यालय दुर्ग की श्रीमती कुसुमांजलि देशमुख शामिल रहीं।

मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व केंद्रीय समाज अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र हरमुख उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती लताऋषि चंद्राकर, छत्तीसगढ़ी कुर्मी समाज भिलाई नगर अध्यक्ष संतोष पाटनवार, छत्तीसगढ़ी महिला अध्यक्ष अनीता वर्मा और केंद्रीय युवा अध्यक्ष हेमंत देशमुख भी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर के अध्यक्ष कुबेर राम देशमुख ने की। मंच संचालन सचिव दिलीप कुमार देशमुख ने किया, जबकि उपाध्यक्ष नारद देशमुख ने आभार व्यक्त किया।

देशसेवा से लेकर शिक्षा तक की प्रतिभाओं का सम्मान

समारोह में भूतपूर्व सैनिकों को देशसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा साहित्य, कला एवं संस्कृति, उन्नत कृषि, सफल व्यवसाय और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को दाऊ ढालसिंह सम्मान प्रदान किया गया। नीट परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को भी सम्मानित कर उनकी उपलब्धि का उत्साहवर्धन किया गया।

समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सदस्य हुए शामिल

कार्यक्रम में समाज के पूर्व नगर इकाई अध्यक्ष डीपी देशमुख, प्रेमलाल पिपरिया, महेंद्र दिल्लीवार, पवन दिल्लीवार, चूरामन दिल्लीवार और वर्तमान अध्यक्ष विजय दिल्लीवार मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा अध्यक्ष योगेश्वर देशमुख, प्रदेश महासचिव मोरध्वज चंद्राकर, युवा कुर्मी मित्र मंडल भिलाई नगर अध्यक्ष अजय चंद्राकर, सीके वर्मा, कोमल धुरंधर, कमलेश देशमुख, किशन देशमुख, सहसचिव कुलेश्वर दिल्लीवार, कोषाध्यक्ष नेमेंद्र देशमुख, युवा अध्यक्ष मिलेश्वर देशमुख, शिशिरकांत देशमुख, पुष्करराज देशमुख, अर्जुन देशमुख, केशव दिल्लीवार, गिरीश अमृत, नारायण देशमुख, डेकेश्वर देशमुख, कृष्ण कुमार बेलचंदन, पुरुषोत्तम दिल्लीवार, भागवत देशमुख, रमेश देशमुख और कन्हैया देशमुख भी उपस्थित रहे।

महिला पदाधिकारियों में नगर इकाई महिला अध्यक्ष रीना देशमुख के साथ संगीता दिल्लीवार, प्रेमलता देशमुख, केकती देशमुख, पूर्णिमा वर्मा, बबीता देशमुख और लता देशमुख शामिल रहीं। केंद्रीय पदाधिकारियों, सर्किल एवं ग्रामीण इकाइयों के प्रतिनिधियों सहित सैकड़ों सामाजिक सदस्यों की मौजूदगी में समारोह संपन्न हुआ।

*******************************************************************

Vaibhav Chandrakar

उपलब्धि : बालोद के सुन्दरा में संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में आर्ट ऑफ लिविंग के श्री श्री ज्ञान मंदिर सांकरा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय को दिलाया द्वितीय स्थान

Previous article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Durg-Bhilai