District Hospital DurgChhattisgarhDurg-Bhilai

दुर्ग : महिला दिवस पर अस्पतालों में सेवा का संदेश: मरीजों को फल-बिस्किट बांटे, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना

0

शिवगढ़ प्रेस , दुर्ग – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर श्री सत्य साईं सेवा समिति की महिला सदस्यों ने सेवा को साधना और सच्ची पूजा का माध्यम मानते हुए जिला चिकित्सालय दुर्ग में विशेष अस्पताल सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। भगवान श्री सत्य साईं के आशीर्वाद और प्रेरणा से आयोजित इस सेवा कार्य में मरीजों से आत्मीयता से मुलाकात कर उन्हें फल और बिस्किट वितरित किए गए। सेवा दल के सदस्यों ने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और सुख-शांति के लिए प्रार्थना भी की।

कार्यक्रम के दौरान पांडुरंग रामाराव डोंगांवकर जिला चिकित्सालय, दुर्ग में भर्ती मरीजों से समिति के सदस्यों ने व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया। मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर उन्हें सेवा एवं सहयोग का भरोसा दिलाया गया। इस दौरान महिला सदस्यों के साथ पुरुष सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

सेवा कार्य में महिला सदस्यों इन्द्राणी मिश्रा, दुर्गेश नंदिनी, गायत्री ठाकुर, सरस्वती साहू, अन्नपूर्णा, दुगुरु और मालती साहू ने सहभागिता की। वहीं पुरुष सदस्यों हरीश चंद्र ठाकुर, दिलीप ठाकुर, श्रीनिवास राव, सुंदर बंसल, सीताराम ठाकुर, संतोष वर्मा, संजय गणवीर, संजय कानखोजे, राजेंद्र साहू, सौरव पांडे, नितिन नीमा, प्रदीप शर्मा और केआर ध्रुव ने भी सेवा कार्य में योगदान दिया।

जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. एके मिंज भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। समिति की ओर से पौधा भेंट कर उनका सम्मान किया गया। वहीं ब्लड बैंक में रक्तदान करने वाले दो रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

सुपेला अस्पताल में भी सेवा

महिला दिवस के अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, सुपेला में भी श्री सत्य साईं सेवा समिति की भिलाई इकाई के महिला एवं पुरुष सदस्यों ने सेवा कार्य किया। यहां भर्ती मरीजों को फल और बिस्किट वितरित किए गए। समिति के सदस्यों ने मरीजों से आत्मीयता से मुलाकात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

****************************************************************

Vaibhav Chandrakar

दुर्ग: कांवड़ यात्रा में महिला पर केमिकल अटैक, साथ चल रहे दो मासूम बच्चे भी चपेट में; बातचीत बंद करने की नाराजगी में आरोपी ने किया हमला, गिरफ्तार

Previous article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *