ChhattisgarhDurg-Bhilai

VSK एप में कार्यवाही : दुर्ग समेत 19 डीईओ का नवंबर महीने का वेतन रोका, VSK एप पर शिक्षकों की उपस्थिति और स्कूलों की जानकारी अपडेट नहीं करने पर लोक शिक्षण संचालनालय की सख्ती

0

शिवगढ़ प्रेस , छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग की ऑनलाइन निगरानी व्यवस्था में लापरवाही पर लोक शिक्षण संचालनालय ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। VSK एप पर शिक्षकों की उपस्थिति और स्कूलों से जुड़ी जानकारी अपडेट नहीं करने पर दुर्ग समेत प्रदेश के 19 जिला शिक्षा अधिकारियों का नवंबर 2026 का वेतन रोक दिया गया है।

दो बार निर्देश के बाद भी जानकारी नहीं

संचालनालय ने 8 अक्टूबर को VSK एप में उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले शिक्षक-कर्मचारियों की जानकारी मांगी थी। वहीं, 16 अक्टूबर को ऐसे स्कूलों की सूची मांगी गई थी, जहां एक भी कर्मचारी एप पर उपस्थिति दर्ज नहीं करा रहा था। इसके लिए स्मरण पत्र भी जारी किए गए, लेकिन निर्धारित समय में जानकारी अपडेट नहीं की गई।

नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई

12 नवंबर को जारी आदेश में इसे गंभीर लापरवाही और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत कदाचार माना गया। आगामी आदेश तक 19 डीईओ का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है।

देखिए डीपीआई द्वारा जारी आदेश –

Vaibhav Chandrakar

छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रेम चंद्राकर और चिंतामणि चंद्राकर की माताजी का निधन , 5 नवंबर को निकलेगी अंतिम यात्रा शिवनाथ नदी मुक्तिधाम

Previous article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Chhattisgarh