शिवगढ़ प्रेस , डेस्क खबर / छत्तीसगढ़ कूर्मि क्षत्रिय समाज के 25वें कूर्मि संझा रजत जयंती समारोह और 16वें प्रांतीय महाधिवेशन की तैयारियों को लेकर शनिवार को भिलाई के सेक्टर-7 स्थित कूर्मि भवन में प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। बैठक में आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेशभर के सामाजिक संगठनों को जिम्मेदारी सौंपने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाने का निर्णय लिया गया। आयोजन 19 और 20 दिसंबर को दुर्ग जिले के 36 फोर्ट, कोलिहापुरी में होगा।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की। इसमें दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सहित प्रदेश और जिला स्तर के सामाजिक पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद दुर्ग जिला कूर्मि समाज के अध्यक्ष सुनील चंद्राकर ने स्वागत उद्बोधन देते हुए आयोजन की महत्ता बताई।
प्रदेश को तीन-चार क्षेत्रों में बांटकर बनाई जाएंगी टीमें
बैठक में युवा कूर्मि मित्र मंडल भिलाई नगर के अध्यक्ष अजय चंद्राकर ने महाधिवेशन और रजत जयंती समारोह की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि यह किसी एक संगठन का नहीं, बल्कि पूरे कूर्मि समाज का सामूहिक आयोजन है। इसकी सफलता के लिए दुर्ग जिले सहित प्रदेश के सभी सामाजिक संगठनों को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। प्रत्येक स्वजातीय परिवार तक आयोजन की जानकारी पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष विजय बघेल ने आयोजन की तैयारियों को लेकर सुझाव दिया कि पूरे प्रदेश को तीन-चार क्षेत्रों में बांटकर अलग-अलग टीमें बनाई जाएं। ये टीमें विभिन्न जिलों में पहुंचकर स्थानीय सामाजिक संगठनों की बैठक लें और महाधिवेशन का प्रचार-प्रसार करें। इससे प्रदेश के सभी जिलों के समाजजनों को आयोजन से जोड़ने और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
महिला संगठनों की भागीदारी पर भी जोर
आयोजन संयोजक डाकेश्वर परगनिहा ने अब तक की तैयारियों की जानकारी दी। वहीं महिला संयोजक रीना देशमुख ने आयोजन में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए महिला संगठनों से सक्रिय भागीदारी की अपील की। बैठक में महिला संगठनों को भी आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं में जिम्मेदारी देने पर चर्चा हुई।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने विधानसभा क्षेत्र में समाज के इस बड़े आयोजन के प्रस्तावित होने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी हुए शामिल
बैठक में संरक्षक मन्नूलाल परगनिहा, अखिल भारतीय कूर्मि महासभा की महिला अध्यक्ष लताऋषि चंद्राकर, कोर कमेटी सदस्य ललित बघेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष कमल वर्मा, प्रदेश महिला अध्यक्ष तारा चंद्राकर, चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज की केंद्रीय अध्यक्ष ममता चंद्राकर, बिलासपुर जिला अध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक, सरगुजा जिला अध्यक्ष प्रमोद चौधरी और कबीरधाम जिला अध्यक्ष नंदलाल चंद्राकर शामिल हुए।
इसके अलावा बेमेतरा से कौशल वर्मा और नेमीचंद वर्मा, छत्तीसगढ़ी कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर के अध्यक्ष संतोष पाटनवार, छत्तीसगढ़ी कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज भिलाई नगर की अध्यक्ष अनीता वर्मा, संरक्षक डॉ. राजेन्द्र हरमुख, प्रदेश उपाध्यक्ष आदिति बाघमार, नगर पालिका परिषद कुम्हारी की अध्यक्ष मीना वर्मा, प्रदेश महिला महासचिव सरस्वती वर्मा और दुर्ग जिला महिला अध्यक्ष अनामिका सिंगसार्वा भी मौजूद रहीं।
बैठक में रायपुर जिला अध्यक्ष भक्त भूषण चंद्रवंशी, के.एल. वर्मा, केंद्रीय प्रतिनिधि सरला चंद्राकर, जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक, सरोज चंद्रा, माया अमृत, लता देशमुख, प्रतिभा देशमुख, लोकमणी चंद्राकर, कुबेर देशमुख, लवकुश चंद्राकर, बबीता देशमुख, रश्मि वर्मा, कामिनी परगनिहा, गायत्री कौशिक, रेणुका बंछोर, दीपमाला वर्मा, जयश्री वर्मा, राहुल वर्मा, देवदत्त कौशिक, पुष्करराज देशमुख, सुधीर खिचरिया, सत्यनारायण बंछोर, छगन चंद्राकर, डॉ. सत्यदेव खिचरिया, खुबचंद वर्मा, मोहनिश चंद्राकर और ऋषि चंद्राकर सहित विभिन्न जिलों के सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री मोरध्वज चंद्राकर ने किया तथा आभार प्रदर्शन दुर्ग जिला सचिव पूजा तृप्ति चंद्राकर ने किया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर आयोजन को सफल, सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
**********************************************************************



















Comments