शिवगढ़ प्रेस , बालोद जिले के ग्राम सुन्दरा में आयोजित दो दिवसीय संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा संचालित श्री श्री ज्ञान मंदिर प्राथमिक शाला सांकरा के विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। 26 और 27 नवंबर 2026 को आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने व्यक्तिगत और सामूहिक स्पर्धाओं में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर श्री श्री ज्ञान मंदिर प्राथमिक शाला सांकरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

नौ विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
संकुल केंद्र सांकरा के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता में प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के नौ विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें श्री श्री ज्ञान मंदिर सांकरा, शासकीय प्राथमिक शाला सांकरा, शासकीय माध्यमिक शाला सांकरा, शासकीय प्राथमिक शाला सुन्दरा, शासकीय प्राथमिक शाला परसदा, शासकीय माध्यमिक शाला परसदा, शासकीय प्राथमिक शाला परसदा (बड़े पारा), शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला दरबारी नवागांव तथा शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला डेंगरापार शामिल रहे। प्रतियोगिता में बच्चों ने दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, कबड्डी, रस्सी खींच, रिले रेस, योगासन और व्यायाम प्रदर्शन जैसी स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई।
व्यक्तिगत स्पर्धाओं में बच्चों ने जीते कई स्थान
श्री श्री ज्ञान मंदिर के विद्यार्थियों ने अलग-अलग खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर कई स्थान हासिल किए।
* त्रिटंगी दौड़: मोनीष कुमार और लव कुमार ने द्वितीय, फनीष कुमार और प्रखर निषाद ने द्वितीय, हितेश कुमार बुर्रा और पीयूष ने प्रथम तथा देवांश देशमुख और ध्रुव निषाद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
* 50 मीटर दौड़: टामिन ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
* गोला फेंक: चिराग देशमुख ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
* गोली-चम्मच दौड़: मोक्षी पटेल और पारुल देशमुख ने प्रथम स्थान हासिल किया।
* सुरीली कुर्सी: पारुल देशमुख द्वितीय रहीं।
* 100 मीटर दौड़: माध्यमिक विभाग में केवल (चैंपियन), खेमलाल और टीकम (चैंपियन) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
* 200 मीटर दौड़: केवल (चैंपियन), टीकम (चैंपियन) और खेमलाल प्रथम रहे।
* 400 मीटर दौड़: केवल (चैंपियन) और लिपिका पटेल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
* गोला फेंक: पायल साहू और खेमलाल द्वितीय रहे।
* रस्सीकूद: वीरा ने प्रथम और गुनेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
* लंबी कूद: टीकम (चैंपियन) ने प्रथम स्थान हासिल किया।

सामूहिक खेलों में भी विद्यार्थियों ने हासिल किए स्थान
श्री श्री ज्ञान मंदिर के विद्यार्थियों ने सामूहिक खेल स्पर्धाओं में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कई उपलब्धियां हासिल कीं।
* कबड्डी (प्राथमिक बालक वर्ग): द्वितीय स्थान।
* कबड्डी (माध्यमिक बालक वर्ग): प्रथम स्थान।
* कबड्डी (माध्यमिक बालिका वर्ग): द्वितीय स्थान।
* रस्सी खींच (प्राथमिक बालिका वर्ग): प्रथम स्थान।
* रस्सी खींच (प्राथमिक बालक वर्ग): द्वितीय स्थान।
* रिले रेस (प्राथमिक बालक वर्ग): द्वितीय स्थान।
* व्यायाम प्रदर्शन (माध्यमिक बालिका वर्ग): प्रथम स्थान।
* व्यायाम प्रदर्शन (प्राथमिक बालिका वर्ग): द्वितीय स्थान।
* योगासन (माध्यमिक बालक-बालिका वर्ग): द्वितीय स्थान।
* योगासन (प्राथमिक बालक वर्ग): द्वितीय स्थान।
शिक्षकों और सहायिकाओं के मार्गदर्शन में मिली सफलता
विद्यालय की इस उपलब्धि में प्रधानपाठिका श्रीमती रंजना देशमुख के साथ शिक्षिकाओं ललिता देशमुख, गंगेश्वरी देशमुख, जानकी देशमुख, दुर्गेश्वरी देशमुख, मधु साहू, यामिनी साहू, नीलिमा साहू, कु. योगिता साहू तथा शिक्षक पंकज कुमार शर्मा और मनोज सुन्दरे का योगदान रहा। सहायिकाओं श्रीमती मंजुलता देशमुख,सोहदा साहू, कुंवर बाई यादव और निधि कौशिक ने भी बच्चों को सहयोग दिया।
इस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल करना आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा संचालित श्री श्री ज्ञान मंदिर विद्यालय सांकरा के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि रही।
…………………………………………………………………………………………………………………..



















Comments