Dau Vasudev Chandrakar Kamdhenu University AnjoraChhattisgarh

छत्तीसगढ़ कामधेनु विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का शपथ ग्रहण समारोह

0

शिवगढ़ प्रेस / दुर्ग :- दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.आर.आर. बी. सिंह के मुख्य आतिथ्य तथा पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ.एस.के. तिवारी की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कामधेनु विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। महाविद्यालय के सभागार में संपन्न इस शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

शिक्षक संघ की केंद्रीय इकाई में डॉ. मंजू राय अध्यक्ष, डॉ.आशुतोष तिवारी उपाध्यक्ष, डॉ.धीरेंद्र भोंसले महासचिव, डॉ.अमित गुप्ता सह-सचिव, डॉ. शाबीर अनंत कोषाध्यक्ष एवं अन्य पांच निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया। इसके अतिरिक्त पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा दुर्ग, मात्स्यिकी महाविद्यालय कवर्धा एवं विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले महाविद्यालय तथा इकाइयों के नवनिर्वाचित पदाधिकारी ने शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया । विश्वविद्यालय शिक्षक संघ में केंद्रीय, स्थानीय इकाइयों का चुनाव एवं मनोनयन किया गया। शिक्षक संघ विश्वविद्यालय एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पंजीकृत संघ है।

कुलपति डॉ.आर.आर. बी. सिंह ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के सृजनात्मक एवं रचनात्मक कार्यों में शिक्षक संघ का विशेष योगदान होगा। उन्होंने प्रशासन एवं शिक्षक संघ के बीच में सामंजस्य एवं सहयोगात्मक तथा भविष्य में सौहृयपूर्ण वातावरण में उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर होने की कामना की। इस अवसर पर संघ की अध्यक्षा डॉ.मंजू राय ने कहा कि शिक्षक संघ का उद्देश्य विश्वविद्यालय में कार्यरत शिक्षकों एवं समतुल्य पदों पर कार्यरत व्यक्तियों के हितों के लिए कार्य करना तथा विश्वविद्यालय के अंतर्गत शिक्षकों के संरक्षण, संवर्धन, उनके हितों की रक्षा, एकता, भाईचारा, जनकल्याणकारी कार्य एवं सदस्यों की समस्याओं का निराकरण हेतु हल ढूंढने का प्रयास करना तथा सदस्यों को सही दिशा निर्देश प्रदान करना है। शिक्षक संघ के महासचिव डॉ.धीरेंद्र भोंसले ने अपने धन्यवाद के ज्ञापन में विश्वास दिलाया कि यह संघ न केवल शिक्षकों के अधिकारों के प्रति सजग रहेगा बल्कि अपने कार्यालयीन एवं सामाजिक कर्तव्यों के प्रति भी संकल्पित रहते हुए अपना कार्य करेगा।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सभी शिक्षकों ने बधाई देकर एक जुटता से कार्य करने का संकल्प लिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में डॉ.एस.पी.इंगोले एवं डॉ. केशब दास की भूमिका सराहनीय रही। इस शिक्षक संघ में पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा, दुग्ध प्रौद्योगिकी, रायपुर, मात्स्यिकी महाविद्यालय कवर्धा, वेटनरी, डेयरी एवं फिशरीज पॉलिटेक्निक तथा कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यरत शिक्षक एवं समतुल्य पदों पर कार्यरत तकनीकी कर्मचारी एवं प्राध्यापक आते हैं। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के निदेशकगण, अधिष्ठातागण, विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी, प्राध्यापकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रूपल पाठक द्वारा किया गया।

Vaibhav Chandrakar

विषम परिस्थितियों में भी हंसकर चलना यादव समाज की पहचान – मोहन यादव

Previous article

कामधेनु विश्वविद्यालय में फैकल्टी डेवलपमेंट एवं सॉफ्ट स्किल्स डेवलपमेंट फॉर एंप्लॉयमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप कार्यशाला का आयोजन

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *