Durg-Bhilai

भिलाई: सौरभ जायसवाल और सत्यम यादव ने वार्ड-28 की समस्याओं पर खोला मोर्चा, 15 दिन में समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

0

शिवगढ़ प्रेस , -भिलाई के वार्ड क्रमांक 28 की मूलभूत जनसमस्याओं को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नगर पालिक निगम भिलाई प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व और जिला प्रशिक्षण प्रमुख सत्यम यादव की मौजूदगी में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-02 आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर वार्ड की समस्याओं का 15 दिनों के भीतर निराकरण करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि तय समयसीमा में कार्रवाई नहीं हुई तो जनहित में लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा।

सड़क, नाली, पेयजल और सफाई सहित कई समस्याएं उठाईं

ज्ञापन में वार्ड क्रमांक 28 की जर्जर सड़कों, नालियों की खराब स्थिति, पेयजल आपूर्ति में आ रही दिक्कतों, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों, नियमित साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इन समस्याओं के कारण वार्डवासी लंबे समय से परेशान हैं और कई बार शिकायत के बावजूद अपेक्षित समाधान नहीं हो सका है।

सौरभ जायसवाल बोले— जनता की समस्याओं पर समझौता नहीं

भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने कहा कि जनता की बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि वार्डवासियों की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं किया जाता है तो भाजपा और भाजयुमो जनहित में चरणबद्ध लोकतांत्रिक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

सत्यम यादव ने कहा— 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन

जिला प्रशिक्षण प्रमुख सत्यम यादव ने कहा कि वार्ड क्रमांक 28 के लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से 15 दिनों के भीतर सभी समस्याओं के निराकरण की मांग करते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।

ये रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजयुमो जिला मंत्री रतन शर्मा, जिला आईटी सेल सह-संयोजक राज मिश्रा, मंडल महामंत्री परमजीत सिंह, भाजपा कार्यकर्ता नितेश चौहान, प्रकाश मिश्रा, राहुल कुमार, अक्षय सहित भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

********************************************************************

Vaibhav Chandrakar

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत के बाद शुरू हुई हैंडपंप की मरम्मत, वार्डवासियों को मिली राहत

Previous article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Durg-Bhilai