शिवगढ़ प्रेस , – दुर्ग के ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के 31वें स्थापना दिवस के अवसर पर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से विधानसभा परिसर में सौजन्य भेंट की। इस दौरान समिति की ओर से वर्षों से संचालित सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई।
आदिवासी मुखौटा पहनाकर किया सम्मान
समिति के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर एवं सचिव दिलीप ठाकुर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति का प्रतीक आदिवासी मुखौटा पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सेवा कार्यों की सराहना, उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने समिति द्वारा पिछले तीन दशकों से शिक्षा, सामाजिक सेवा और जनजागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी समाजहित में इसी समर्पण के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
समाज सेवा के प्रति बढ़ा उत्साह
समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री एवं विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन स्तर से मिला यह सम्मान और प्रोत्साहन संस्था को समाजहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
************************************************************************



















Comments