Achievement

शिक्षा सारथी अभियान से 150 विद्यार्थियों को मिली नई उड़ान

0

शिवगढ़ प्रेस, भिलाई – शिक्षा के माध्यम से बच्चों का भविष्य संवारने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सूद चैरिटी फाउंडेशन, भिलाई ने सांचेती फाउंडेशन, नागपुर के सहयोग से “शिक्षा सारथी अभियान” का आयोजन किया। अभियान के तहत नागसेन हायर सेकेंडरी स्कूल, भिलाई के कक्षा पहली से नौवीं तक के 150 विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित कर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी।

500 नोटबुक और 300 स्टेशनरी किट का वितरण

8 जुलाई 2026 को आयोजित इस अभियान में विद्यार्थियों को 500 नोटबुक और 300 स्टेशनरी किट प्रदान किए गए। आर्थिक रूप से जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की इस पहल का उद्देश्य शिक्षा में आने वाली संसाधनों की कमी को दूर करना और विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित करना है।

समाजसेवा के माध्यम से शिक्षा को मिला सहयोग

कार्यक्रम में सांचेती फाउंडेशन, नागपुर की ओर से आसिफ मुजावर और नागेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। वहीं सूद चैरिटी फाउंडेशन, भिलाई का प्रतिनिधित्व दीक्षा नागदेवे ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में विकास जायसवाल (जन सेवक फाउंडेशन) और विकास यादव ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताया।

शिक्षा से सशक्त समाज बनाने का संकल्प

आयोजकों ने कहा कि “शिक्षा सारथी अभियान” केवल शैक्षणिक सामग्री वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास जगाना और उन्हें बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करना है। उनका मानना है कि शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह की पहल समाज के कमजोर वर्गों के बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर देती है।

सहयोगियों का जताया आभार

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने विद्यालय के शिक्षकगण, स्वयंसेवकों और अभियान से जुड़े सभी टीम सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और समर्पण से यह अभियान सफल रहा तथा भविष्य में भी जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

******************************************************************

Vaibhav Chandrakar

दुर्ग : चमन शिंदे जयंती पर साहित्य और लोकसंगीत को भावभीनी श्रद्धांजलि

Previous article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Achievement