AchievementDurg-Bhilai

दुर्ग : 31 वर्षों की निस्वार्थ सेवा पर दिलीप ठाकुर केंद्रीय मंत्री से सम्मानित

0

शिवगढ़ प्रेस , दुर्ग में समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार 31 वर्षों से जरूरतमंदों, पीड़ितों और वंचित लोगों की सेवा कर रहे ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के सचिव एवं जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर को केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके ने सम्मानित किया। दुर्ग नगर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सामाजिक सेवा, जनकल्याण और रचनात्मक कार्यों के लिए सेवा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके ने दिलीप ठाकुर के दीर्घकालीन सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सेवा ही सच्ची मानव सेवा है। इस अवसर पर दिलीप ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री को ‘सेवा सरिता’ दस्तावेज एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान व्यक्त किया।

गौरतलब है कि दिलीप ठाकुर को इससे पहले भी विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है। उन्हें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सेवा मेडल, छत्तीसगढ़ रत्न, गौरव रत्न और मानव सेवा सम्मान प्राप्त हो चुका है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र, सांसद विजय बघेल, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, विधायक ललित चंद्राकर, राजनांदगांव के महापौर मधुसूदन यादव सहित अनेक संस्थाओं और विभागों ने भी उनके सामाजिक योगदान को सम्मानित किया है।

सम्मान समारोह के बाद राजपूत क्षत्रिय महासभा 1282, श्री सत्य साईं सेवा समिति, जिला चिकित्सालय अंतर्गत जीवन दीप समिति तथा सत्यम शिवम सुंदरम समिति सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दिलीप ठाकुर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए सेवा के इस अभियान को निरंतर जारी रखने की शुभकामनाएं दीं।

***************************************************************

Vaibhav Chandrakar

दुर्ग : राजभवन में ‘सेवा सरिता’ का विमोचन, राज्यपाल रामेन डेका ने दिलीप ठाकुर के 30 वर्षों के सेवा कार्यों को सराहा

Previous article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Achievement