शिवगढ़ प्रेस/ दुर्ग , – जिला चिकित्सालय परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। चिकित्सालय मुखिया सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. ए.के. मिंज द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर राष्ट्रगान के साथ परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

वरिष्ठ चिकित्सकों व अधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज दानी, पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजू ग्लैंड, आरएमओ डॉ. अखिलेश यादव की गरिमामय उपस्थिति रही। इसके साथ ही जीवन दीप समिति के कार्यकारिणी सदस्य विजय, आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने वालों को किया गया सम्मानित
ध्वजारोहण के पश्चात जिला चिकित्सालय में सेवा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों एवं कार्मिकों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का उद्देश्य कोरोना काल से लेकर वर्तमान तक निरंतर जनसेवा में समर्पित चिकित्सकीय टीम के योगदान को रेखांकित करना रहा।

सभी वर्गों के स्वास्थ्यकर्मियों की रही भागीदारी
समारोह में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हेमंत साहू, डॉ. आर.के. मल्होत्रा, डॉ. बी.आर. साहू, डॉ. विपिन जैन, डॉ. सरिता मिंज, डॉ. आर.के. नायक, डॉ. संजय वालवेंद्र, डॉ. बी.एल. मरकाम, डॉ. देवेंद्र साहू, डॉ. विनीता ध्रुव, डॉ. श्रेया, डॉ. ओ.पी. वर्मा सहित मेट्रन सी. बोरकर, सरोज सिंह, शाइनी चेरियन, सती गुप्ता उपस्थित रहीं। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ दुर्ग इकाई अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता, वी.एस. राव, लक्ष्मी धोते सहित अन्य कर्मचारी भी समारोह में शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन
सेवा सम्मान कार्यक्रम का सफल संचालन संभागीय छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य संघ अध्यक्ष अजय नायक द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने और जनसेवा के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया।
************************************************************************



















Comments