Sports CompititionChhattisgarhCSVTU BhilaiDurg-Bhilai

दुर्ग : सीएसवीटीयू बैडमिंटन क्रिकेट स्टेट खेल प्रतियोगिता

0

शिवगढ़ प्रेस / दुर्ग , – छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू) भिलाई द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय एकीकृत बैडमिंटन प्रतियोगिता का रविवार को एन वी प्रो बैडमिंटन अकादमी, हुड़को दुर्ग में सफल समापन हुआ। तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के कॉलेजों की 41 टीमों ने हिस्सा लिया, जबकि क्रिकेट में 28 टीमें उतरीं। दोनों ही प्रतियोगिताओं ने तकनीकी संस्थानों में खेल संस्कृति को नई दिशा दी है।

बैडमिंटन में बीआईटी दुर्ग और एसएसआईपीएमटी रायपुर का दबदबा

महिला वर्ग के फाइनल में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। बीआईटी दुर्ग और एसएसटीसी भिलाई के बीच मैच समान स्कोर पर पहुंच गया, जिसके बाद गोल्डन प्वाइंट से परिणाम तय हुआ। निर्णायक सर्विस पर शानदार वापसी करते हुए बीआईटी दुर्ग ने खिताब अपने नाम किया।
पुरुष वर्ग में एसएसआईपीएमटी रायपुर की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए आरसीईटी आर-1 भिलाई को हराकर चैंपियनशिप जीती। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समापन समारोह: खेल भावना और तकनीकी छात्रों की ऊर्जा का प्रदर्शन

समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. आर.जी. ब्रजेश ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा,
“तकनीकी संस्थानों में खेलों की बढ़ती भागीदारी सराहनीय है। बैडमिंटन जैसे खेल छात्रों में फुर्ती, अनुशासन और निर्णय क्षमता बढ़ाते हैं।”

कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के.पी. यादव, सहा. प्राध्यापक शेषनारायण साहू, वरिष्ठ खेल अधिकारी कोंडल राव, अंपायर आभास अग्रवाल, निखिल प्रसाद, रोहित शर्मा, स्वप्निल, अनुभव ताम्रकार, तनमय और चयनकर्ता विवेक कुमार साहू एवं विक्रांत शर्मा सहित कोच, मैनेजर, छात्र व दर्शक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

विश्वविद्यालय टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन

बैडमिंटन प्रतियोगिता के आधार पर विश्वविद्यालय की पुरुष और महिला टीम के खिलाड़ियों का चयन किया गया।

पुरुष वर्ग (5 चयनित)

समीर मलिक – एसएसआईपीएमटी रायपुर

एलिसन थॉमस – शासकीय पॉलिटेक्निक अंबिकापुर

शौर्य कृष्णा – एसएसआईपीएमटी रायपुर

उभय राज सिंह – एसएसआईपीएमटी रायपुर

तनिष्क पांडेय – आरसीईटी आर-1 भिलाई
(03 खिलाड़ी स्टैंडबाय)

महिला वर्ग (5 चयनित)

अंशिका चंद्रवंशी – एसएसटीसी भिलाई

नम्रता रॉय – बीआईटी दुर्ग

मीमांसा वर्मा – एसएसआईपीएमटी रायपुर

सुहानी जैन – बीआईटी दुर्ग

श्रेया पांडेय – बीआईटी दुर्ग

दृष्टि पाली – एसआईपीएमटी रायपुर
(03 खिलाड़ी स्टैंडबाय)

क्रिकेट में भी दिखा उत्साह, दो मैच रहे खास

पं. रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में चल रही सीएसवीटीयू राज्यस्तरीय क्रिकेट स्पर्धा में आज दो मुकाबले खेले गए।
पहले मैच में सीईसी बिलासपुर ने विश्वविद्यालय फार्मेसी महाविद्यालय को 8 विकेट से मात दी।
दूसरे मैच में शासकीय पॉलिटेक्निक बालोद की टीम को पूर्ण गणवेश न होने पर 5 रन की पेनाल्टी मिली। कड़े संघर्ष के बाद सीसीओपी बिलासपुर ने मुकाबला 6 रन से जीता।

खेलों के प्रति बढ़ रहा रुझान

बैडमिंटन की 41 और क्रिकेट की 28 टीमों की भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि तकनीकी शिक्षा संस्थानों में खेल संस्कृति तेजी से मजबूत हो रही है। खिलाड़ियों का उत्साह, अनुशासन और दर्शकों की भारी उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया।

*****************************************************************

Vaibhav Chandrakar

दुर्ग पेंशनर्स अधिवेशन 2025 : “भारत भूमि में जन्म सौभाग्य वालों को” – दंडीस्वामी डॉ. इंदुभवानंद; दुर्ग में पेंशनर्स महासंघ का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

Previous article

भिलाई 3 सहकारी बैंक गबन मामला : 79 लाख का गबन… FIR को एक साल बीत गया, किसानों को अब तक पैसा नहीं मिला; बेटी की शादी वाले किसान ने कहा—कर्ज लेकर करनी पड़ रही तैयारी

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *