Durg GraminBJP DurgChhattisgarh

भाजपा उतई मंडल में आत्मानिर्भर भारत और जीएसटी सुधार पर कार्यशाला

1

शिवगढ़ प्रेस / दुर्ग, उतई: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उतई मंडल द्वारा आज उतई रेस्ट हाउस में आत्मानिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं जीएसटी सुधार विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और महापुरुषों के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।

कार्यक्रम का स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर ने दिया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता भाजपा जिला मंत्री गिरेश साहू रहे, जिन्होंने आत्मानिर्भर भारत की अवधारणा और उसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। गिरेश साहू ने कहा कि आत्मानिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं बल्कि राष्ट्र की प्रगति और सशक्तिकरण का संकल्प है। उन्होंने जीएसटी सुधारों के लाभ और उनके देश की आर्थिक व्यवस्था पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रवीण यदु ने किया और आभार प्रदर्शन पार्षद सतीश चंद्राकर ने किया। इस दौरान वर्तमान मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, पार्षद लक्ष्मीनारायण साहू, करगाडीह सरपंच करण सेन, हनोदा सरपंच लक्ष्मीदेवी साहू सहित भाजपा के अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा संगीत रजक, सुनीता चंद्राकर, अनिता गढ़े, ममता चंद्राकर, विमला कामड़े, राहुल यादव, एकता चंद्राकर, ऋषि देशमुख, बृजमोहन साहू, चेतन साहू, राकेश देवांगन, फलेंद्र सिंह राजपूत, देवेंद्र भारती, रमेश साहू, गंगा देव साहू, हुबला चंद्राकर, हरीश यादव, गौतम चंद्राकर, राजूलाल साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने आत्मानिर्भर भारत संकल्प पत्र भरकर सामूहिक रूप से संकल्प लिया। इस अवसर ने न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर भारत और जीएसटी सुधारों के महत्व से अवगत कराया, बल्कि उन्हें स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक सशक्तिकरण के संदेश से भी जोड़ दिया।

*******************************************************

Vaibhav Chandrakar

दुर्ग : विश्व-फार्मासिस्ट-दिवस-जिला-चिकित्सालय

Previous article

दुर्ग : सेवा भावना को मिला सम्मान

Next article

You may also like

1 Comment

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Durg Gramin