Social ActivitiesChhattisgarhDurg-Bhilai

जीवनदीप समिति की बैठक में जन सेवा की मिसाल

0

शिवगढ़ प्रेस / दुर्ग। जिला चिकित्सालय के टेली मेडिसिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में गुरुवार को जीवनदीप समिति की कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर अभिजीत सिंह ने की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी, सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. एके मिंज, आरएमओ डॉ. अखिलेश यादव के साथ समिति के कार्यकारिणी, मानद और आजीवन सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक में अस्पताल प्रबंधन और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि जीवनदीप समिति समाज और अस्पताल के बीच सेतु की तरह काम कर रही है। इसके माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के प्रयास लगातार जारी हैं।

बैठक के पश्चात समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर ने जिला चिकित्सालय को चार नए स्टेथोस्कोप भेंट किए। कलेक्टर ने इन्हें अस्पताल के स्टोर इंचार्ज रमन गंधर्व को सौंपते हुए ठाकुर के योगदान की सराहना की।

गौरतलब है कि दिलीप ठाकुर पूर्व में भी अस्पताल को नवजात शिशुओं की हृदय जांच हेतु दो डॉपलर मशीनें, मातृत्व एवं शिशु विभाग को बड़ी साइज की सेनेटाइजर मशीन और अन्य उपकरण उपलब्ध करा चुके हैं। उनके इस निरंतर सहयोग से मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी और उपस्थित अधिकारियों ने ठाकुर के प्रयासों को प्रेरणादायी बताते हुए आभार व्यक्त किया।

************************************

Vaibhav Chandrakar

शिक्षक दिवस पर दो तस्वीरें :

Previous article

रोजगार का झांसा देकर ठगी – अंजोरा में दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *