शिवगढ़ प्रेस / दुर्ग ,- छत्तीसगढ़ कौशल विकास एवं जन विकास समिति, पंजीयन क्रमांक 5468 के द्वारा समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर एवं सचिव दिलीप ठाकुर को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें विगत कई वर्षों से सेवा और रचनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रदान किया गया।
समिति ने बताया कि दोनों व्यक्तित्वों ने शिक्षा, सामाजिक उत्थान और मानव सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया है। उनके कार्यों ने न केवल युवाओं को प्रेरित किया है बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शिक्षा एवं जागरूकता फैलाने में भी अहम भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भी अपनी शुभकामनाएँ दीं। ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति, श्री सत्य साई सेवा समिति और सत्यम शिवम् सुंदरम समिति ने संयुक्त रूप से बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान समाज के लिए समर्पित कार्यों की सच्ची पहचान है।
सम्मान पाकर सीताराम ठाकुर और दिलीप ठाकुर ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक जिम्मेदारी के साथ समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा।
******************************



















Comments