शिवगढ़ प्रेस / बीजापुर , – बीजापुर जिले से बड़ी सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है । जानकारी के मुताबिक पिछले दो दिनों से लापता बस्तर के यूट्यूबर , ” बस्तर जंक्शन ” यूट्यूब चैनल के एडमिन और जिले में NDTV के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है ,हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में डाला दिया गया था जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है और आगे की तप्तीश की जा रही है ।

पत्रकार मुकेश चंद्राकर के रहस्यमयी तरीके से गायब हो जाने की खबर से सनसनी फैल गयी थी । पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल में जुटी थी लेकिन दो दिनों तक कोई खोज खबर नहीं मिलने से पत्रकार को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही थीं ।
जानकारी के मुताबिक बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी की रात अचानक लापता हो गये। पुलिस ने इस मामले में अपहरण की आशंका भी जताई थी । जांच में जुटी पुलिस उनके घर और शहर के आस-पास लगे CCTV फुटेज और कॉल डिटेल्स भी खंगाले रहे थे जिसमें एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया गया था । यह पूरा मामला बीजापुर सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

1 जनवरी को रात आठ बजे तक वो अपने घर में थे, जो सीसीटीवी में भी तक नजर आ रहे थे , लेकिन उसके बाद से ही उनका पता नहीं चल पाया । लापता होने के संदर्भ में उनके बड़े भाई और पत्रकार युकेश चंद्राकर ने थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई थी । पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की तलाश के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक युगलैंडन यार्क के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली दुर्गेश शर्मा समेत अन्य अधिकारियों की टीम गठित की गई थी ।
आज पुलिस को इससे जुड़े कुछ अहम सुराग हाथ लगे। जिसके बाद उन्होंने बीजापुर में एक ठेकेदार के सेप्टिक टैंक की खुदाई कराई, जहां मुकेश चंद्राकर की लाश पाई गई। आशंका जताई जा रही है कि सड़क निर्माण भ्रष्टाचार को लेकर ठेकेदार से विवाद के बाद मुकेश चंद्राकर लापता था और इसी विवाद में उसकी हत्या भी कराई गई है। बहरहाल बस्तर पुलिस इस मामले में विस्तार से खुलासा कर सकती है। फ़िलहाल उसकी लाश को बाहर निकाला जा रहा है।

वह सैप्टिक टैंक जहां हत्या के बाद शव को छिपाया गया
जानकारी के मुताबिक पत्रकार की तलाश में अलग-अलग राज्यों में भी टीम भेजी गयी थी ।
















Comments