Dau Vasudev Chandrakar Kamdhenu University AnjoraChhattisgarhDurg-Bhilai

कामधेनु विश्वविद्यालय में टेबल टेनिस, कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन..

0

शिवगढ़ प्रेस / दुर्ग :- दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग में कुलपति डॉ. आर.आर.बी.सिंह के मार्गदर्शन एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ.नीलू गुप्ता के नेतृत्व में 16 एवं 17 जनवरी 2024 को अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मध्य दो दिवसीय टेबल टेनिस, कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इंडोर गेम्स कक्ष के उद्घाटन एवं शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.आर. आर.बी.सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल आवश्यक है, खेल से व्यक्ति में अनुशासन, साहस, खेल भावना, सहनशीलता एवं व्यक्तित्व का विकास होता है। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. नीलू गुप्ता ने प्रतिभागियों को खेल भावना एवं मैत्री भाव से खेलने के लिए प्रेरित किया।

यह खेल प्रतियोगिता कुलसचिव डॉ. आर.के.सोनवणे, वित्त अधिकारी शशिकांत काले, अधिष्ठाता मात्स्यिकी महाविद्यालय कवर्धा डॉ. राजू शारदा, निदेशक अनुसंधान डॉ.जी.के.दत्ता, उप कुलसचिव डॉ.एम.के.गेंदले, विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ.दिलीप चौधरी, कुलपति जी के निज सचिव संजीव जैन,अधिकारियों व कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अधिकारी डॉ. शबीर कुमार अनंत प्रथम, डॉ.राजू शारदा द्वितीय एवं डॉ.हमेश कुमार रात्रे तृतीय स्थान पर रहे तथा कर्मचारियों में देवाशीष मजूमदार प्रथम, दीपक सिंह द्वितीय एवं ओमप्रकाश यादव तृतीय स्थान पर रहे। कैरम प्रतियोगिता में अधिकारियों में प्रथम डॉ. रोशन लाल साहू, द्वितीय डॉ. हमेश कुमार रात्रे एवं तृतीय डॉ.रुक्मणी देवांगन एवं कर्मचारियों में प्रथम ज्योतिराम खरे, द्वितीय ओम प्रकाश यादव एवं तृतीय रितेश धीर रहे। शतरंज में अधिकारियों में प्रथम डॉ.राजू शारदा, द्वितीय डॉ. राकेश मिश्रा एवं तृतीय डॉ. रुक्मणी देवांगन रही तथा कर्मचारियों में प्रथम रितेश धीर, द्वितीय अविनाश तिवारी एवं तृतीय अनवर पठान रहे। खेल प्रतियोगिता का संचालन क्रीड़ा अधिकारी श्री एवम् बरतसिंह दीवान द्वारा किया गया।

==≠====≠===≠====≠====≠====≠==

Vaibhav Chandrakar

दुर्ग की नवोदित चित्रकारा नेहा देवांगन की अमूर्त कला बनी चर्चा विषय

Previous article

“अंजोरी” छत्तीसगढ़ की पहली बकरी की नस्ल राष्ट्रीय पशु आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो द्वारा पंजीकृत की गई…

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *