शिवगढ़ प्रेस दुर्ग / अहिवारा :- प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत शहरी पथ विक्रेता जैसे फल व्यवसायी, सब्जी विक्रेता, अण्डा गुपचुप आदि का व्यवसाय करने वाले नगर पालिका परिषद अहिवारा के सहयोग से 10000 से 50000 तक ऋण प्राप्त कर सकते हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीमा बख़्शी मैङम ने बताया कि इस योजना के तहत पथ विक्रेता पहली बार में 10000 का ऋण प्राप्त कर सकते हैं। इसके पूर्ण भुगतान के बाद दूसरी बार 20000 का ऋण और तीसरी बार 50000 तक का ऋण प्राप्त कर सकते हैं। सीधे 50000 का ऋण आवेदन नही कर सकते हैं। नगर पालिका परिषद अहिवारा के अध्यक्ष नटवार लाल ताम्रकार द्वारा बताया गया कि इस योजना के तहत 250 से अधिक लोगों को 10000 का ऋण का भुगतान किया जा चुका है 10000 का भुगतान करने वाले हितग्राहियों को 20000 का लोन का भुगतान भी किया गया है। इसी प्रकार 10 लोगो को 50000 का ॠण भी दिया गया है। उन्होंने सभी पथ विक्रेताओं को आह्वान किया कि सभी पथ विक्रेता समय पर अपने ऋण का भुगतान कर 20000 और 50,000 के ऋण का लाभ प्राप्त करें और अपने व्यवसाय को सुचारू ढंग से चलाएं। हितग्राही स्वयं के मोबाइल फोन से या चॉइस सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मिशन मैनेजर शरद कुमार सिंह ने बताया कि आवेदक का आधार कार्ङ मोबाइल फोन से लिंक होना चाहिए और आवेदक का व्यवसाय अहिवारा शहर में होना चाहिए।
अहिवारा नगर : शहरी पथ विक्रेता प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत 10000 से 50000 तक पा सकते हैं लोन



















Comments