Durg PoliceChhattisgarh

दुर्ग : जिले में होगी चुनाव के पूर्व जिला बदर की कार्रवाई ,,,आदतन निगरानीशुदा , गुंडा बदमाश और हिस्ट्रीशीटरो की कुंडली हो रही तैयार

0

शिवगढ़ प्रेस : दुर्ग : दुर्ग :- दुर्ग ज़िले के आदतन निगरानी व गुंडा बदमाश और हिस्ट्रीशीटरों को चुनाव के पहले जिले से बाहर करने की तैयारी हैं। पुलिस ज़िले के सभी सक्रिय बदमाशों को सूची तैयारी कर रही हैं। इनमें वे बदमाश भी शामिल हैं जो जेल में बंद हैं। साथ ही वे भी हैं,जो अभी बाहर हैं।सभी बदमाशों को जिलाबदर करने का प्रकरण तैयार कर कलेक्टर के समक्ष पेश किया जाएगा और आदेश होते ही उन्हें ज़िले से बाहर किया जाएगा।

विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन भी अब अपनी तैयारी करना शुरू कर दिया है, जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को इस संबंध में निर्देश दिया गया हैं, जिसके बाद सभी थाना व चौकी की टीम अपने अपने यहां के हिस्ट्रीशीटरों की कुंडली तैयारी कर रही हैं। करीब 150 बदमाशों की जिलाबदर किया जा सकता है। इसमें मारपीट और लूट करने वाले आदतन अपराधी के अलावा पुराने सटोरिये और कबाड़ी के कारीबारी भी शामिल हैं। चुनाव के दौरान इनके चलते ज़िले की कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती हैं।जिसे देखते हुए अभी से कार्यवाही शुरू कर दी गई है, उनके जिले में रहने के दौरान ही उनका जिलाबदर का प्रकरण तैयार किया जा रहा हैं,सभी थाना व चौकी से जिलाबदर का प्रकरण तैयार कर उसे एसपी के पास भेजा जाएगा,एसपी शलभ सिन्हा ने सभी प्रकरणों को देखकर उसे कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के पास भेजेंगे, कलेक्टर के आदेश के बाद बदमाशों को जिलाबदर किया जाएगा। वही जिलाबदर होने पर बदमाश को छह महीने तक ज़िले में एंटी नहीं मिलती हैं। यदि अभी बदमाशों को जिलाबदर कर दिया जाता है तो चुनाव तक उनको लेकर कोई चिंता नहीं होगी। दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि आदतन गुंडे बदमाशों को जिला बदर करने की कार्यवाही की जा रही है,सभी थाने व चौकी प्रभारियों को इस संबंध में कहा गया है, कि वह अपने अपने क्षेत्र के आदतन गुंडे बदमाशों को जिलाबदर करने के लिए प्रकरण तैयार कर भेजें ताकि बदमाशों को चुनाव से पहले जिलाबदर किया जा सके। अब तक 15 बदमाशों पर जिलाबदर की कार्यवाही की जा रही है, बाकी थाने से भी आदतन गुंडे बदमाशों का लिस्ट मंगाया गया है।

शलभ सिन्हा,एसपी दुर्ग

Vaibhav Chandrakar

दुर्ग : हंसना भी एक दवाई , मत भूलो मेरे भाई…..

Previous article

संभागायुक्त एवं कुलपति श्री कावरे ने पशु चिकित्सालय पदमनाभपुर दुर्ग में दी दबिश… 01 कर्मचारी को निलंबित करने के दिये निर्देश… 08 अधिकारी/कर्मचारी को थमाया नोटिस

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Durg Police