WeatherChhattisgarhDurg-Bhilai

भिलाई में आयोजित हो रहे प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा के पूर्व आज खलल डालने आया अंधड़ – बारिश

0

शिवगढ़ प्रेस : दुर्ग : भिलाई :- मौसम अचानक बिगड़ गया तेज और धूल भरी आंधी चलने से कई पेड़ के डंगाल गिरे और कही छप्पर उड़ गए । इस दौरान जयंती स्टेडियम परिसर में बन रहे पंडित प्रदीप मिश्रा के शिवपुराण कार्यक्रम का पंडाल भी तहस नहस हो गया। आंधी व तेज हवा के कारण पंडाल के परदे आदि उड़ने लगे। इस दौरान आयोजक देखते रहे। कुछ देर की आंधी के बाद बारिश ने ताममान में लगभग 10 डिग्री की गिरावट ला दी ।

बता दें मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान लगाया था कि आज शाम को प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी व बारिश होगी सुबह से तेज धूप निकली और शाम होते होते मौसम बदल गया भिलाई में शाम को चली आंधी के कारण पंडित प्रदीप मिश्रा के इस कार्यक्रम का पंडाल तहस नहस हो गया। आंधी कुछ देर और रहती तो और भी ज्यादा नुकसान हो सकता था इधर तेज बारिश के कारण शाम को कई क्षेत्रों की बिजली भी गुल हो गई इस दौरान लगभग से दो घंटे बिजली सप्लाई प्रभावित रही।

======≠=====≠=====≠=========

Vaibhav Chandrakar

अपनी परंपरा के निर्वहन के साथ ही ग्रामीणों की एकजुटता की अनूठी मिसाल है यह आयोजन

Previous article

कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *