ChhattisgarhConference

रायपुर में चल रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में यह कैसी सुरक्षा‌ व्यवस्था ?

0
सीसीटीवी फुटेज में चोरी कर जाता दिख रहा अज्ञात चोर

कांग्रेस का हाथ चोरों के साथ
क्या तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाना मुमकिन ?

शिवगढ़ प्रेस – दुर्ग : – रायपुर – नया रायपुर में चल रहे कांग्रेस के 85 वें राष्ट्रीय महाअधिवेशन में हाईकमान सहित देशभर के वरिष्ठ कांग्रेसी राजनेता , सोनिया गांधी राहुल गांधी प्रियंका गांधी सहित कई राज्यों के वर्तमान व पूर्व मुख्यमंत्री , पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित संगठन से जुड़े नामी-गिरामी हस्तियां इस अधिवेशन में मौजूद है । इन नेताओं के लिए लगी हाई लेवल सिक्योरिटी ऐसी कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता । प्रदेश सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं की है । यहां पर प्रदेश की भूपेश सरकार ने प्रदेश की महिला स्व सहायता समूहों को स्टॉल उपलब्ध कराकर उनके लिए बाजार की व्यवस्था को सुलभ बनाया है । लेकिन इस तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद कॉन्ग्रेस के इस तीन दिवसीय महाअधिवेशन में कल यानी 25 फरवरी को कुम्हारी की महिला स्व सहायता समूह द्वारा स्टाल लगाकर अर्जित 34 हजार रुपयों से भरा बैग किसी अज्ञात चोर ने पार कर दिया और यह भी बड़ी ताजुब की बात है कि यह अधिवेशन जेड प्लस सुरक्षा व्यवस्था से लेकर कई श्रेणियों में सुरक्षा व्यवस्था से सुरक्षित किया गया है , इसके बावजूद यह घटना कई संदेह को जन्म दे रहा है ।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा शख्स आराम पैसों से भरा बैग ले जाता हुआ –

 

चोरी गए पैसों को लेकर महिला स्व सहायता समूह की प्रमुख और कुम्हारी नगरपालिका सीआरपी तारा अहमद ने शिवगढ़ प्रेस को बताया कि – 

फाइल फोटो –

  1. कल 25 फरवरी की रात 7:49 में चोरी हुई और 9:48 में चोर मेन गेट से बाहर निकल गया , इस बीच में पता चलने पर भी वहां की सुरक्षा व्यवस्था में लगी पुलिस ने भी मदद नहीं की।
    2. उस बैग में पैसों के साथ मेरे हस्तशिल्प विकास बोर्ड कार्यालय का ओरिजिनल डॉक्यूमेंट , डीसीएच कार्यालय का डॉक्यूमेंट और MSME का पंजीयन डॉक्यूमेंट सहित मेरा आधार कार्ड , पैन कार्ड और पिताजी का बैंक पासबुक भी चोरी चला गया।
    3. चोरी होने के कुछ देर बाद ही सीसीटीवी फुटेज से चोर का पता चल गया था इसके बावजूद लापरवाही बरती गई ।
    4. तारा अहमद का कहना है कि डॉक्यूमेंट दोबारा बन जाएगा लेकिन समूह का पैसा मैं कैसे दूंगी यह सोच कर मैं मानसिक तनाव से गुजर रही हूं।
    5. क्राइम ब्रांच वालों का कहना है कि आप कंप्लेंट मत करिए इससे इस कार्यक्रम की बदनामी होगी और हमारी भी हम जल्द ही चोर को पकड़ लेंगे , स्वसहायता समूह वाले आशंकित है कि आज अधिवेशन का आखरी दिन है फिर क्या कार्यवाही हो पाएगी ?
    6. स्व सहायता समूह की तारा अहमद का कहना है कि चोरी गए पैसों की वजह से मैं बहुत भारी मानसिक तनाव से गुजर रही हूं क्योंकि मुझे समूह का पैसा कैसे भी करके भरना पड़ेगा जिस की व्यवस्था कैसी होगी मुझे नहीं पता। यदि समय पर चोर को पकड़ कर मेरा पैसा वापस दिला दे तो मैं कंप्लेन नहीं करना चाहती ।

अब सवाल उठता है कि –

बिना आईडी के इतनी सुरक्षा व्यवस्था में कोई शख्स घुस कैसे आया?

राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की सुरक्षा में लगी प्रशासन की व्यवस्था क्या महाअधिवेशन के खत्म होने के बाद ही प्रदेश की जनता की सुरक्षा को सुनिश्चित कर पाएगी या इस शिकायत के बाद तत्काल ऐसी घटनाओं पर संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई के लिए तत्परता दिखाई जायेगी ?

Vaibhav Chandrakar

“दिशा” स्कीम के अंतर्गत शार्ट फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन आदिवासी बाहुल्य जगदलपुर में

Previous article

दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, अंजोरा-दुर्ग में हुआ 30 दिवसीय फीस एंड सीफूड प्रोसेसिंग टेक्निशियन की शुरुआत

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Chhattisgarh