Road AccidentChhattisgarh

अनियंत्रित ट्रक के ड्राइवर सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दुर्ग जिले के तर्रा गांव की घटना

0

शिवगढ़ प्रेस – दुर्ग : दुर्ग – छत्तीसगढ़ के लिए आज की सुबह मनहुसियत भरा रहा । सब तरफ कई दुर्घटनाओं की खबर आई है । ऐसा ही मंजर दुर्ग जिले के पाटन में हुईं हैं , जहा दुर्घटनाग्रस्त हुए ट्रक के इंजन की बाडी को तोड़कर ड्राइवर और क्लीनर की शव को निकाला गया है , इसमें एक की मौत कल इलाज के दौरान ही हो गई थी, दीवार तोड़कर घर में घुसी ट्रक को हाईड्रा व जेसीबी भी नही निकाल पा रही है, 12 घंटा से किया जा रहा प्रयास। तो वही ग्रामीण ट्रक की ठोकर से टूटे घर के लिए मुआवजे पर अड़े हुए हैं।

1. दुर्ग जिले के तर्रा गांव हुआ दर्दनाक हादसा

2. हादसे में हुईं 3 मौतें

3. क्षतिग्रस्त हुए घर के सभी लोग सुरक्षित

पाटन थाना अन्तर्गत ग्राम तर्रा में हुई सड़क दुर्घटना मैं फसी ट्रक को 12 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं निकाल पाया है। जबकि इस घटना में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं ड्राइवर और क्लीनर की बॉडी को आज सुबह ट्रक के इंजन को काटकर निकाला गया। गनीमत यह रहा कि घर के लोगों को कोई भी नुकसान नहीं हुआ। गांव में अभी भी काफी भीड़ लगी हुई है। मौके पर पुलिस ट्रैफिक नियंत्रण करने में लगी हुई है। रात को एक जेसीबी और हाईड्रा की मदद से घर के अंदर फंसी हुई ट्रक को निकालने का प्रयास किया गया लेकिन वह प्रयास भी असफल रहा। बड़ी वाली हाइड्रा पुलिस मंगा रही है। अभी तक ग्रामीणों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है । वहीं अब ग्रामीण यह कह रहे हैं कि जब तक घर जो टूटे हुए हैं उसका मुआवजा ना दे तब तक ट्रक को यहां से निकालने नहीं देंगे।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कल करीब 10:30 बजे लोहरसी की तरफ से एक ट्रक आ रही थी जो नियंत्रित होकर बिजली खंभा को तोड़ते हुए गोवर्धन यदु के घर में जा घुसी। घर के तीन दीवार को तोड़कर ट्रक का इंजन पूरी तरह से अभी तक फंसा हुआ है। जिस समय ट्रक घर के अंदर घुसी उस समय सभी घरवाले पीछे के रूम में थे इस कारण वे सब सकुशल हैं। लेकिन मेडिकल में रखे सभी सामान क्षतिग्रस्त हो गए। इससे मकान मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। अभी भी घटनास्थल को देखकर घटना का मंजर देख उस घर के सभी लोग अभी भी दहशत में है।

Vaibhav Chandrakar

“विश्व सामाजिक न्याय दिवस” के अवसर पर विशेष जागरूकता शिविर आयोजित

Previous article

“दिशा” स्कीम के अंतर्गत शार्ट फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन आदिवासी बाहुल्य जगदलपुर में

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *