शिवगढ़ प्रेस , – दुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित भव्य “राष्ट्रीय गौरव यात्रा” सोमवार को भिलाई नगर पहुंची, जहां नेहरू नगर चौक पर कूर्मि समाज द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। नाशिक से जगन्नाथ पुरी तक निकाली जा रही यह यात्रा राष्ट्रीय एकता, संस्कृति और वीरता के संदेश के साथ आगे बढ़ रही है।
14 फरवरी को नाशिक से हुई शुरुआत
यात्रा की शुरुआत 14 फरवरी को महाराष्ट्र के नाशिक से हुई। पांच दिवसीय यह यात्रा 19 फरवरी को जगन्नाथ पुरी में संपन्न होगी। विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए यह यात्रा 16 फरवरी को छत्तीसगढ़ की सीमा पाटेकोहरा (चिचोला) से प्रवेश कर राजनांदगांव और दुर्ग होते हुए भिलाई नगर पहुंची।
नेहरू नगर चौक पर उमड़ा जनसैलाब
रात्रि करीब 7 बजे नेहरू नगर चौक पर भिलाई नगर कूर्मि समाज ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की गई और भारत माता व शिवाजी महाराज के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में समाजजन और नागरिक मौजूद रहे।
समाज के पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति
स्वागत कार्यक्रम में संतोष पाटनवार (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ी कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर), अजय चंद्राकर (अध्यक्ष, युवा कूर्मि मित्र मंडल भिलाई नगर), मोरध्वज चंद्राकर (महामंत्री, प्रदेश कूर्मि समाज), पुष्पक राज देशमुख (प्रदेश मंत्री, कूर्मि समाज), मिथिला खिचरिया (संरक्षिका, मनवा कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज भिलाई नगर), रीना देशमुख (महिला संयोजिका, कूर्मि संझा), सरोज चंद्रा (महिला सहसंयोजिका, कूर्मि संझा), कुबेर देशमुख (अध्यक्ष, दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर), लता देशमुख, जयप्रकाश देशमुख, देवदत्त कौशिक और डागेश्वर परगनिहा (संयोजक, कूर्मि संझा) सहित समाज के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक गौरव का संदेश
आयोजकों ने बताया कि यह यात्रा छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है। यात्रा का उद्देश्य युवाओं में इतिहास के प्रति जागरूकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को सुदृढ़ करना है।
भिलाई में हुए भव्य स्वागत के बाद यात्रा अपने अगले पड़ाव की ओर रवाना हो गई, जहां इसी उत्साह के साथ इसका अभिनंदन किया जाएगा।
***************************************************************



















Comments