Durg-BhilaiChhattisgarh

दुर्ग : राजेंद्र पार्क चौराहे पर स्थापित होगी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा, आदिवासी स्वाभिमान और संघर्ष की बनेगी पहचान

0

शिवगढ़ प्रेस । दुर्ग

दुर्ग नगर के राजेंद्र पार्क चौराहे में आदिवासी गोंड सभा द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी और जननायक भगवान बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा न केवल आदिवासी समाज के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक बनेगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को संघर्ष, त्याग और न्याय के मूल्यों की प्रेरणा भी देगी।

अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह का प्रतीक

भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के अन्याय और शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की। उन्होंने जीवनभर गरीबों, वंचितों और आदिवासी समाज को उनका वास्तविक अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। उनका पूरा जीवन त्याग, बलिदान और जनकल्याण को समर्पित रहा।

प्रतिमा शिफ्टिंग के अवसर पर गणमान्य मौजूद

प्रतिमा शिफ्टिंग के अवसर पर कार्यपालक यंत्री आर.के. जैन, इंजीनियर हरिशंकर साहू ढबले, मूर्तिकार लव चक्रधारी, आर्किटेक्ट ज्ञानेश्वर ताम्रकार, केंद्रीय गोंडवाना समाज के सलाहकार सीताराम ठाकुर, समाजसेवी दिलीप ठाकुर तथा ठेकेदार सुयश चौबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शहर को मिलेगी नई पहचान

प्रतिमा स्थापना के बाद राजेंद्र पार्क चौराहा सामाजिक चेतना, इतिहास और आदिवासी अस्मिता का केंद्र बनेगा, जो दुर्ग शहर को एक नई सांस्कृतिक पहचान प्रदान करेगा।

***************************************************************

Vaibhav Chandrakar

दुर्ग में बेलगाम ट्रक का कहर: सुबह-सुबह मौत बनकर आया , चपेट में आई महिला की मौके पर मौत, चालक फरार

Previous article

दुर्ग के साप्ताहिक बाजार में ‘नकली नोट’ का खेल: पति-पत्नी बनकर आए खरीदार, सब्जी के साथ चला गए 1.70 लाख के जाली नोट — दुर्ग पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Durg-Bhilai