✨Drug And Stress Free Bhilai✨
शिवगढ़ प्रेस – दुर्ग – भिलाई : – आर्ट ऑफ लिविंग भिलाई चैप्टर द्वारा नशे और तनाव से मुक्ति को लेकर Drug And Stress Free अभियान की शुरुवात करने जा रही है । जो कि रोजाना एक घंटे का पूर्णतः निशुल्क सेशन रहेगा , जिससे ध्यान , मंत्रोच्चारण एवं कौंसलिग के माध्यम से उन सभी प्रभावितों को लाभ मिलेगा जो तनाव ,अवसाद या किसी नशे कि लत से जूझ रहे है , उन्हें यह आध्यात्मिक मार्ग मदद करेगा।
कार्यक्रम के समन्वयक शेखर ने बताया कि अगले शिक्षण सत्र में यह कार्यक्रम स्थानीय विद्यालयो और महाविद्यालयों के साथ साथ अन्य जगहों में भी निशुल्क आयोजित करने की कार्य योजना प्रकिया में हैं और आप सभी से अनुरोध है इस सन्देश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में हमें सहयोग दें । यह कार्यक्रम नियमित रूप से आर्ट ऑफ लिविंग इन्फॉर्मेशन सिटी सेंटर सेक्टर 8 में रोजाना शाम 6.30 से 7.30 तक रहेगा । अधिक जानकारी के लिए कार्यक्रम समन्वयक शेखर से मोबाइल नंबर 9406062272 में सम्पर्क कर सकते हैं।



















Comments