जैन संवेदना ट्रस्ट रायपुर के तत्वाधान में किया गया आबंटित
शिवगढ़ प्रेस – दुर्ग । दुर्ग :- नगपुरा तीर्थ में जैन संवेदना ट्रस्ट ने 11 बुजुर्गों व बच्चों को दिये श्रवण यन्त्र वितरित किये तथा तीर्थ परिसर मे संचालित प्राकृतिक चिकित्सालय को निशुल्क दो आक्सीजन मशीन भेट किया गया! पार्श्व तीर्थ नगपुरा के अध्यक्ष गजराज पगारिया ने इस अवसर पर कहा कि मानवता की सेवा जीवन का सर्वोत्तम कार्य है । जीवन भर सुनने के बाद जब बुढ़ापे में कम सुनाई देने लगता है तो बड़ी समस्या पैदा हो जाती है । इस वक़्त श्रवण यन्त्र ही बड़ा सहारा होता है । जैन संवेदना ट्रस्ट के महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने बताया कि बुढ़ापे में सुनाई नही देना बड़ी समस्या है , ग्रामीण इलाकों में कान की जांच व श्रवण यन्त्र की सुविधा उपलब्ध कराना हमारा दायित्व है । नगपुरा तीर्थ के संतोष यादव द्वारा प्रयास कर बुजुर्गों का जांच करवा कर श्रवण यन्त्र का वितरण किया गया । 
ट्रस्ट के महावीर कोचर ने बताया कि भूपेन्द्र गोस्वामी सुनने में असमर्थ हो गया था । आज श्रवण यन्त्र लगाकर सुनने लगे हैं । आरोग्यम चिकित्सालय के डाक्टर दानेश्वर टंडन ,भूमिका साहू ने बताया कि आसपास के जरुरतमंद मरीजो को आरोग्यम मे उपलब्ध आक्सीजन मशीन से त्वरित प्राथमिक. उपचार का लाभ मिलेगा,, जीवन बचाने में सहायक सिध्द होगा! सभी लाभार्थी ने प्रफुल्लित होकर जैन समाज का आभार जताया है । इस अवसर पर तीर्थ के मैनेजिंग ट्रस्टी पुखराज दुग्गड़ सुरेश बाघमार पन्नालाल गोलेछा संतोष यादव उपस्थित थे।

















Comments