Durg BrekingChhattisgarhCrimeDurg PoliceDurg-Bhilai

दुर्ग में जुए के शौकीनों पर पुलिस का प्रहार , शमशान घाट से स्कूल परिसर तक जुए का जाल, दुर्ग पुलिस की दोहरी कार्रवाई में 12 जुआरी धराए, डेढ़ लाख से ज्यादा की जब्ती

0

शिवगढ़ प्रेस । दुर्ग

दुर्ग जिले में अवैध जुए के खिलाफ पुलिस ने एक ही दिन में दो बड़ी और सख्त कार्रवाइयां की गई है । भिलाई के एकता नगर शमशान घाट के पीछे खुले मैदान से लेकर नंदिनी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बोडेगांव स्थित शासकीय स्कूल परिसर के पास तक जुआ खेलने वालों पर पुलिस ने एकसाथ शिकंजा कसा। इन दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 12 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा गया, जबकि कई आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जुए में प्रयुक्त सामग्री, नगद रकम, मोबाइल फोन और वाहन समेत कुल डेढ़ लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है।

एकता नगर शमशान घाट के पीछे चला बड़ा ऑपरेशन

थाना पुरानी भिलाई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भिलाई-03 के एकता नगर शमशान घाट के पीछे खुले मैदान में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई। गवाहों को तलब कर विधिवत पंचनामा तैयार किया गया, इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

पुलिस को देखकर कुछ जुआरी भाग निकले, लेकिन घेराबंदी कर नौ आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। ये सभी आरोपी प्लास्टिक से बनी चौकोर गुल गोटी के जरिए हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में भिलाई-03 और आसपास के इलाकों के युवक शामिल हैं।

नगदी, मोबाइल और वाहन जब्त

कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास और फड़ से कुल 20 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा मौके से 7 मोबाइल फोन, 5 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी जब्त की गई। जब्त किए गए मोबाइलों में महंगे स्मार्टफोन भी शामिल हैं। कुल मिलाकर इस कार्रवाई में लगभग 1 लाख 36 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

स्कूल के पास जुआ, नंदिनी नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

इसी दिन नंदिनी नगर थाना पुलिस ने भी जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बोडेगांव में शासकीय स्कूल के पास कुछ लोग ताश पत्ती से ‘काट पत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गवाहों को साथ लेकर मौके पर दबिश दी।

पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने में सफल हो गए, लेकिन तीन आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। इनके पास से 9,750 रुपये नगद और 52 पत्तियों की ताश जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ भी छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। चूंकि मामला जमानतीय था, इसलिए जमानतदार प्रस्तुत करने पर आरोपियों को मौके पर ही रिहा कर दिया गया।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

पुलिस ने साफ किया है कि जिलेभर में जुए, सट्टे और अन्य अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। मुखबिर तंत्र को और मजबूत किया गया है और गश्त बढ़ाई जा रही है। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि यदि कहीं भी जुआ या अन्य गैरकानूनी गतिविधियां नजर आएं, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

**************************************************************

Vaibhav Chandrakar

दुर्ग वृद्धाश्रम में अमानवीयता : बुजुर्ग महिला पर हमला, सिर में गंभीर चोट , आरोपी पर धमकी और गाली गलौज का आरोप

Previous article

छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों को मिलेगा करोड़ों का मुफ्त बीमा कवर, सरकार का बड़ा कर्मचारी-हितैषी फैसला , रायपुर से बड़ी खबर

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Durg Breking