CrimeMurder Case

कॉन्स्टेबल बहन ने की लव मैरिज तो नाराज भाई ने काट दिया गला… स्कूटी को टक्कर मार फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार

0

शिवगढ़ प्रेस / डेस्क न्यूज़तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में झूठी शान को बचाने एक भाई ने हैवानियत की हद पार करते हुए अपनी कॉन्स्टेबल बहन को ही मार डाला. दरअसल महिला कॉन्स्टेबल ने हाल ही में परिवार के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी, जिससे भाई नाराज था और गुस्से में आकर उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया.

हैदराबाद पुलिस ने बताया कि सोमवार को एक महिला कॉन्स्टेबल की उसके भाई ने कथित तौर पर हत्या कर दी. इब्राहिपटनम पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि ये घटना तब हुई जब हयातनगर पुलिस थाने में काम करने जा रही महिला कॉन्स्टेबल दोपहिया गाड़ी पर ड्यूटी करने जा रही थी.

पहले स्कूटी को टक्कर मारी, फिर कॉन्स्टेबल का काट दिया गला

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच के आधार पर एक गाड़ी में सवार आरोपी भाई ने पहले महिला कॉन्स्टेबल की स्कूटी को टक्कर को मारी और बाद में चाकू से उसका गला काट दिया. इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया. जब महिला कॉन्स्टेबल को अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

महिला कॉन्स्टेबल ने हाल में की थी लव मैरिज

पुलिस ने ये भी बताया कि महिला कॉन्स्टेबल ने हाल ही में लव मैरिज की थी. परिवार के लोग इस शादी के खिलाफ थे, बावजूद इसके कॉन्स्टेबल ने शादी की और अपने पति के साथ रहने लगी. इसी से गुस्साए महिला के भाई ने उसकी हत्या कर दी.

पुलिस के मुताबिक, नागमणि की शादी एक पखवाड़े पहले श्रीकांत से हुई थी. अधिकारी ने कहा, “हमें शक है कि महिला कॉन्स्टेबल की उसके भाई ने दूसरी जाति में शादी करने के कारण हत्या कर दी. मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.”

******************************

Vaibhav Chandrakar

दुर्ग : जवाहर नगर जोन के लगभग 1800 उपभोक्ताओं को मिलेगी ओवरलोडिंग से राहत

Previous article

दुर्ग ; नेशनल लोक अदालत में आज सुनवाई एवं निराकरण हेतु रखे गये कुल 10,000/- से अधिक मामलें

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Crime