AppointmentChhattisgarh

रायपुर : मार्कफेड में नई नियुक्ति, सुधीर पाण्डेय बने उपाध्यक्ष, शशिकांत द्विवेदी अध्यक्ष

0

शिवगढ़ प्रेस , – रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड), रायपुर की कमेटी में बदलाव किया गया है। पंजीयक सहकारी संस्थाएं रमेश कुमार शर्मा ने शशिकांत द्विवेदी को अध्यक्ष और जगदलपुर निवासी सुधीर पाण्डेय को उपाध्यक्ष नामांकित किया है। इस संबंध में 2 नवंबर 2026 को आदेश जारी किया गया है। नई कमेटी अगले आदेश तक मार्कफेड के बोर्ड की शक्तियों का प्रयोग करेगी।

शशिकांत द्विवेदी अध्यक्ष बने रहेंगे

पंजीयक के जारी आदेश के अनुसार, 3 फरवरी 2026 को जारी कार्यालयीन आदेश के तहत शशिकांत द्विवेदी को छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ के बोर्ड की शक्तियों का प्रयोग करने के लिए प्राधिकृत किया गया था। अब पुराने आदेश में संशोधन करते हुए अशासकीय व्यक्तियों की कमेटी गठित की गई है। इसमें शशिकांत द्विवेदी को अध्यक्ष और सुधीर पाण्डेय को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

छानबीन समिति की अनुशंसा पर नामांकन

छत्तीसगढ़ सहकारी सोसाइटी अधिनियम 1960 की धारा 49 (8) और छत्तीसगढ़ सहकारी सोसाइटी नियम 1962 के नियम 43-ख के उपनियम (3) के तहत गठित छानबीन समिति की बैठक 2 नवंबर 2026 को हुई थी। इसमें सुधीर पाण्डेय को कमेटी का सदस्य नामांकित करने की अनुशंसा की गई। इसी अनुशंसा के आधार पर पंजीयक ने उन्हें उपाध्यक्ष नामांकित किया है।

अगले आदेश तक कमेटी करेगी बोर्ड की शक्तियों का प्रयोग

आदेश के मुताबिक, छत्तीसगढ़ सहकारी सोसाइटी अधिनियम 1960 की धारा 49 (8) के तहत गठित यह कमेटी आगामी आदेश तक मार्कफेड के बोर्ड की शक्तियों का प्रयोग करेगी। पंजीयक सहकारी संस्थाएं रमेश कुमार शर्मा ने अपने हस्ताक्षर और कार्यालयीन पदमुद्रा के साथ यह आदेश जारी किया है। देखिए आदेश –

जगदलपुर के निवासी हैं सुधीर पाण्डेय

जगदलपुर निवासी सुधीर पाण्डेय को मार्कफेड की कमेटी में उपाध्यक्ष के रूप में उनका नामांकन किया गया है। वहीं, शशिकांत द्विवेदी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

******************************************************************

Vaibhav Chandrakar

छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक में नई नियुक्ति, शिव नारायण पाण्डेय बने उपाध्यक्ष, केदार नाथ गुप्ता अध्यक्ष

Previous article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Appointment