Achievement

दुर्ग : राजभवन में ‘सेवा सरिता’ का विमोचन, राज्यपाल रामेन डेका ने दिलीप ठाकुर के 30 वर्षों के सेवा कार्यों को सराहा

0

शिवगढ़ प्रेस , रायपुर। सामाजिक सेवा, जनकल्याण और रचनात्मक कार्यों के तीन दशक लंबे सफर को समेटे दस्तावेजी संग्रह ‘सेवा सरिता’ का विमोचन राजभवन में महामहिम राज्यपाल के करकमलों से संपन्न हुआ। यह संग्रह ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के सचिव तथा जिला चिकित्सालय की जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर के पिछले 30 वर्षों के सेवा, सामाजिक योगदान और जनहित में किए गए विविध कार्यों का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत करता है।

विमोचन समारोह के दौरान राज्यपाल ने संग्रह का गहन अवलोकन किया और इसमें संकलित सामाजिक गतिविधियों, जनसेवा अभियानों तथा रचनात्मक प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर दिलीप ठाकुर ने अपने सेवा कार्यों से जुड़े विभिन्न अनुभवों और भविष्य की योजनाओं पर राज्यपाल से सार्थक चर्चा भी की।

राज्यपाल ने संग्रह में दर्ज सामाजिक योगदान को प्रेरणादायी बताते हुए इसे राजभवन पुस्तकालय में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति समर्पित व्यक्तियों के कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं और ऐसे प्रयासों का दस्तावेजीकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस गरिमामय अवसर पर ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर भी उपस्थित रहे। उन्होंने इस उपलब्धि को संस्था और समाज के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

‘सेवा सरिता’ के विमोचन पर श्री सत्य साईं सेवा समिति, राजपूत क्षत्रिय महासभा 1282, जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों तथा सत्यम शिवम सुंदरम समिति सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दिलीप ठाकुर को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

******************************************************************

Vaibhav Chandrakar

दुर्ग : छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नई उड़ान: “भक्त मां कर्मा” फिल्म टीम ने दुर्ग में विकास यादव का किया सम्मान

Previous article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Achievement