शिवगढ़ प्रेस , – दुर्ग के समाजसेवी दिलीप ठाकुर को समाज सेवा और मानवता के क्षेत्र में तीन दशक से लगातार सक्रिय योगदान देने वाले समाजसेवी दिलीप ठाकुर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘छत्तीसगढ़ सेवा रत्न’ से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें समाज के विभिन्न वर्गों के लिए किए जा रहे निरंतर सेवा कार्यों और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए प्रदान किया गया।
30 वर्षों से निरंतर सेवा जारी
दिलीप ठाकुर पिछले लगभग 30 वर्षों से सामाजिक और मानवीय सेवा कार्यों में सक्रिय हैं। वे ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के सचिव, जिला चिकित्सालय के आजीवन सदस्य, श्री सत्य साई सेवा समिति के सक्रिय सदस्य और सत्यम शिवम् सुंदरम समिति के अध्यक्ष के रूप में समाज में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण और मार्गदर्शन शिविर आयोजित किए। इसके साथ ही केंद्रीय जेल में बंदियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण, ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर और आदिवासी विभाग के छात्रावासों में छात्राओं के लिए स्वास्थ्य जांच एवं मार्गदर्शन शिविर का आयोजन भी किया।
जरूरतमंद मरीजों के लिए बना सहारा
दिलीप ठाकुर द्वारा जिला चिकित्सालय में जरूरतमंद और पीड़ित मरीजों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सेवा, सहयोग और सकारात्मक मार्गदर्शन देने का कार्य भी लगातार किया जा रहा है। उनके इन प्रयासों से कई जरूरतमंद मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा और सहायता मिल सकी है।
पहले भी मिल चुके कई प्रतिष्ठित सम्मान
समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिलीप ठाकुर को इससे पहले भी कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। उन्हें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह सम्मान, मानव सेवा सम्मान और छत्तीसगढ़ गौरव रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा उन्हें गुरु रत्न सम्मान और छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान भी प्रदान किया गया है।
संस्थाओं और चिकित्सकों ने दी शुभकामनाएं
दिलीप ठाकुर को छत्तीसगढ़ सेवा रत्न से सम्मानित किए जाने पर ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति, श्री सत्य साई सेवा समिति, सत्यम शिवम् सुंदरम समिति के पदाधिकारियों के साथ-साथ जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की।
*****************************************************************



















Comments