District Hospital DurgChhattisgarhDurg-Bhilai

दुर्ग जिला अस्पताल में व्हील चेयर का संकट ,ओपीडी में व्हील चेयर की कमी से मरीज परेशान, सिविल सर्जन को सौंपा ज्ञापन

0

शिवगढ़ प्रेस , – दुर्ग जिला चिकित्सालय के ओपीडी परिसर में व्हील चेयर की कमी के कारण वयोवृद्ध, फ्रैक्चर पीड़ित और दुर्घटना ग्रस्त मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं, लेकिन पर्याप्त संख्या में व्हील चेयर उपलब्ध नहीं होने से मरीजों और उनके परिजनों को असुविधा झेलनी पड़ रही है।

व्हील चेयर ऐसे मरीजों के लिए अत्यंत आवश्यक उपकरण है, जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं। इसके अभाव में कई मरीजों को गोद में उठाकर या सहारा देकर लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे उनकी स्थिति और बिगड़ने का खतरा बना रहता है।

जीवन दीप समिति ने उठाई आवाज

इस गंभीर समस्या को लेकर जिला चिकित्सालय की जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर एवं मानद सदस्य प्रशांत डोंगावकर ने सिविल सर्जन सह अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि ओपीडी कैंपस में व्हील चेयर की पर्याप्त उपलब्धता, उनके सुव्यवस्थित रख-रखाव और स्पष्ट दिशा-निर्देशों के साथ नियंत्रण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को तत्काल सुविधा मिल सके।

आपातकालीन विभाग में भी जरूरी

ज्ञापन में यह भी रेखांकित किया गया कि केवल ओपीडी ही नहीं, बल्कि आपातकालीन विभाग में भी व्हील चेयर की महती भूमिका होती है। दुर्घटना या गंभीर अवस्था में आने वाले मरीजों के लिए तत्काल परिवहन सुविधा जीवनरक्षक साबित हो सकती है। ऐसे में अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।

शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन

सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ ए.के. मिंज को सौंपे गए ज्ञापन पर उन्होंने शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

अब देखना यह होगा कि अस्पताल प्रशासन कब तक इस मूलभूत सुविधा को सुदृढ़ कर मरीजों को राहत प्रदान करता है। मरीजों और परिजनों को उम्मीद है कि जल्द ही व्हील चेयर की पर्याप्त व्यवस्था कर अस्पताल में मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

****************************************************************

Vaibhav Chandrakar

भिलाई : छत्रपति शिवाजी महाराज की ‘राष्ट्रीय गौरव यात्रा’ का भव्य स्वागत , नाशिक से जगन्नाथ पुरी तक निकल रही यात्रा का नेहरू नगर चौक में ढोल-नगाड़ों के साथ अभिनंदन

Previous article

दुर्ग : दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज का 22वां वार्षिक मिलन 22 फरवरी को

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *