AchievementChhattisgarhDurg-Bhilai

दुर्ग : सीएम विष्णु देव साय के हाथों सीताराम और दिलीप ठाकुर ‘छत्तीसगढ़ गौरव रत्न’ से सम्मानित

0

शिवगढ़ प्रेस, दुर्ग में समाजसेवा और मानवीय मूल्यों के क्षेत्र में लगातार सक्रिय भूमिका निभाने वाले नगर के दो प्रमुख समाजसेवी—सीताराम ठाकुर और दिलीप ठाकुर—को छत्तीसगढ़ शासन के सर्वोच्च सम्मानों में से एक ‘छत्तीसगढ़ गौरव रत्न’ से नवाजा गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दोनों को यह सम्मान प्रदान किया। सम्मान की घोषणा के बाद शहर में हर्ष और गौरव का माहौल है।

शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में उल्लेखनीय योगदान

ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर तथा जिला चिकित्सालय की जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य व सचिव दिलीप ठाकुर ने आदिम जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विज्ञान विकास केंद्र और एससी-एसटी कन्या छात्रावास, दुर्ग में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण व मार्गदर्शन शिविर आयोजित किए। छात्राओं के स्वास्थ्य और जागरूकता के लिए उनकी पहल को व्यापक सराहना मिली है।

जेल, वृद्धाश्रम और ग्रामीण अंचलों में सेवा

सेंट्रल जेल के चिन्हित बंदियों के लिए चिकित्सा सेवा, पुलगांव नाका स्थित समाज कल्याण विभाग के वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण, और ग्रामीण क्षेत्रों में विशाल मेडिकल कैंप का आयोजन—इनकी सेवा यात्रा के अहम पड़ाव रहे हैं। श्री सत्य साई सेवा समिति के तत्वावधान में नेत्र रोगियों को चश्मा वितरण और दिव्यांगजनों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने में भी दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

कोरोना काल में बना सहारा

कोरोना महामारी के कठिन दौर में जरूरतमंदों को मास्क, सैनिटाइजर और राशन उपलब्ध कराकर इन्होंने मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश की। जिला प्रशासन ने भी उनके इस योगदान के लिए सम्मानित किया था।

पहले भी मिल चुके हैं कई सम्मान

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया जा चुका है। राज्य स्तरीय ‘गुरु रत्न’ और ‘छत्तीसगढ़ सेवा रत्न’ जैसे सम्मानों से नवाजे जा चुके इन समाजसेवियों को मिले ‘छत्तीसगढ़ गौरव रत्न’ ने उनके सेवा कार्यों पर राज्य स्तर की मुहर लगा दी है।
**********************************************************

Vaibhav Chandrakar

दुर्ग : होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात: धान की अंतर राशि एकमुश्त होगी जारी, हर्षा लोकमनी बोलीं– अन्नदाताओं की मुस्कान ही सरकार की प्रतिबद्धता

Previous article

भिलाई : छत्रपति शिवाजी महाराज की ‘राष्ट्रीय गौरव यात्रा’ का भव्य स्वागत , नाशिक से जगन्नाथ पुरी तक निकल रही यात्रा का नेहरू नगर चौक में ढोल-नगाड़ों के साथ अभिनंदन

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Achievement