शिवगढ़ प्रेस / रायपुर , – नववर्ष पर शिष्टाचार भेंट
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के शंकर नगर स्थित निवास पर नववर्ष के अवसर पर शिष्टाचार भेंट का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण विभाग प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड के सदस्य नीलकंठ गढ़े, ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर तथा सचिव दिलीप ठाकुर तिवारी ने डॉ. रमन सिंह को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
रजत जयंती वर्ष में विशेष सम्मान
छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर उद्घाटित नव-निर्मित विधानसभा भवन के निर्माण और उसकी संरचना में डॉ. रमन सिंह की सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के तत्वावधान में उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नई विधानसभा भवन छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक परंपराओं और आधुनिक सोच का प्रतीक है, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष का मार्गदर्शन उल्लेखनीय रहा है।

डॉ. रमन सिंह ने जताया आभार
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सम्मान के लिए समिति और प्रतिनिधिमंडल का साधुवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता और लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति सामूहिक प्रयासों की स्वीकृति है। उन्होंने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए राज्य के निरंतर विकास, समृद्धि और सामाजिक सौहार्द की कामना की।
सामाजिक संगठनों की भूमिका सराही
डॉ. रमन सिंह ने शिक्षा एवं जनविकास के क्षेत्र में ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसे सामाजिक संगठन राज्य के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
***************************************************************
















Comments