AchievementChhattisgarhDurg-Bhilai

दुर्ग : सेंट्रल जेल प्रशासन ने किया सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान

0

शिवगढ़ प्रेस , – दुर्ग। समाज सेवा और मानवीय मूल्यों पर आधारित कार्यों के लिए दुर्ग सेंट्रल जेल प्रशासन ने दो प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। ओम सत्यम शिक्षण समिति के अध्यक्ष एवं केंद्रीय गोंडवाना समाज धमधा गढ़ के सलाहकार सीताराम ठाकुर तथा जिला चिकित्सालय की जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य, रेड क्रॉस सोसाइटी दुर्ग शाखा एवं सत्य साई सेवा समिति के सक्रिय सदस्य दिलीप ठाकुर को यह सम्मान प्रदान किया गया।

जेल प्रशासन की ओर से सहायक जेल अधीक्षक अशोक साव और हेड कांस्टेबल गणपत ध्रुव ने दोनों सामाजिक कार्यकर्ताओं का शाल-श्रीफल देकर सम्मान किया। सम्मान समारोह का उद्देश्य उन सेवाभावी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करना है, जिन्होंने वर्षों से जेल के बंदी पुरुषों एवं महिलाओं के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए हैं।

सीताराम ठाकुर और दिलीप ठाकुर पिछले कई वर्षों से सेंट्रल जेल में नियमित रूप से चिकित्सा मार्गदर्शन, स्वास्थ्य परीक्षण और जागरूकता शिविर आयोजित कर रहे हैं। उनके प्रयासों से बंदियों को समय-समय पर जरूरी स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधा मिलती रही है।

सम्मान मिलने पर ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति, जीवन दीप समिति और सत्य साई सेवा समिति के सदस्यों ने दोनों कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। समिति सदस्यों ने कहा कि इस तरह के मानवीय और रचनात्मक कार्य समाज को नई दिशा देते हैं और बंदियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक होते हैं।

*************************************************************

Vaibhav Chandrakar

दुर्ग : “बच्चों की मुस्कान में मनाया जन्मदिन: समाजसेवी नेहा अचल सूरी ने मेड़ेसरा संकुल में 500 से अधिक विद्यार्थियों को बांटा केक”

Previous article

नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी चरवाहा गोवा से गिरफ्तार, जशपुर पुलिस ने भेजा जेल, जंगल में किया रेप और फ़रारी में बन गया वेटर 

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Achievement