District Hospital DurgChhattisgarhDurg-Bhilai

दुर्ग : जिला अस्पताल में स्पायरोमीटर मशीन संचालन की मांग

0

शिवगढ़ प्रेस / दुर्ग , – जिला चिकित्सालय दुर्ग, जहां प्रतिदिन लगभग एक हजार से अधिक मरीज उपचार के लिए आते हैं, वहां उपलब्ध अत्याधुनिक स्पायरोमीटर मशीन पिछले कई दिनों से संचालन में नहीं है। यह मशीन फेफड़ों से संबंधित बीमारियों की जांच के लिए उपयोग की जाती है, जिससे मरीज के फेफड़ों की वास्तविक स्थिति का पता लगाकर इलाज में सहायता मिलती है।

अस्पताल में 500 से अधिक बेड और आधुनिक सुविधाओं के बावजूद यह मशीन बंद रहने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फेफड़ों की जांच के लिए मरीजों को अब निजी चिकित्सा केंद्रों में जाना पड़ता है, जहां जांच शुल्क आम नागरिकों के लिए महंगे साबित हो रहे हैं।

इस समस्या के समाधान हेतु जिला चिकित्सालय के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर और मानद सदस्य प्रशांत डोंगावकर ने मंगलवार को सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. ए.के. मिंज को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्पायरोमीटर मशीन को शीघ्र संचालित किए जाने की मांग की गई है, ताकि मरीजों को सस्ती और सुलभ जांच सुविधा मिल सके।

सिविल सर्जन डॉ. मिंज ने इस पर त्वरित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर योगेश चंद्राकर भी उपस्थित रहे।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अस्पताल में उपलब्ध सभी आधुनिक उपकरणों का नियमित उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि मरीजों को पूर्ण चिकित्सा सुविधा मिल सके।

********************************************************

Vaibhav Chandrakar

दुर्ग : सेवा भावना को मिला सम्मान

Previous article

भिलाई की “उड़ान नई दिशा” से महिला उद्यमिता को नई रोशनी

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *