AchievementChhattisgarhDurg-Bhilai

दुर्ग : सेवा भावना को मिला सम्मान

0

शिवगढ़ प्रेस / दुर्ग , – समाज सेवा के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय दिलीप ठाकुर को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने “गुरु रत्न राज्य स्तरीय सम्मान” से सम्मानित किया है। पिछले तीन दशकों से जरूरतमंदों, पीड़ितों और असहायों की सेवा में जुटे ठाकुर की सामाजिक प्रतिबद्धता को यह सम्मान समर्पित है।

दिलीप ठाकुर जिला चिकित्सालय दुर्ग की जीवनदीप समिति के आजीवन सदस्य, श्री सत्य साई सेवा समिति के सक्रिय सदस्य और ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के सचिव के रूप में समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सेवा और जनजागरूकता का कार्य करते आ रहे हैं।

ज्ञात हो कि ठाकुर को इससे पूर्व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा मानव सेवा सम्मान 2025 के साथ-साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा रानी दुर्गावती सम्मान, शहीद वीर नारायण सिंह सम्मान और शहीद रामाधीन सम्मान भी प्राप्त हो चुके हैं।

उनके सम्मान पर ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति, श्री सत्य साई सेवा समिति तथा सत्यम शिवम् सुंदरम समिति सहित अनेक सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

दिलीप ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि समाज सेवा ही उनके जीवन का उद्देश्य है, और वे भविष्य में भी निस्वार्थ भाव से जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे।

**********************************************************

Vaibhav Chandrakar

भाजपा उतई मंडल में आत्मानिर्भर भारत और जीएसटी सुधार पर कार्यशाला

Previous article

दुर्ग : जिला अस्पताल में स्पायरोमीटर मशीन संचालन की मांग

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Achievement