शिवगढ़ प्रेस / दुर्ग : सिविल लाइन स्थित केंद्रीय गोंडवाना भवन में उपासना फाउंडेशन एवं ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दुर्ग जिला चिकित्सालय के कई चिकित्सकों और कार्मिकों को चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में दुर्ग की महापौर अलका बाघमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और सम्मानित प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने वालों में डॉ. एके मिंज, सिविल सर्जन सह अधीक्षक, डॉ. आर.के. मल्होत्रा, शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. आर.के. नायक, हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ. कामिनी डडसेना, दंत सर्जन, जिला अस्पताल के कार्मिक वेद प्रकाश तिवारी, वैक्सीनेटर शैलेश ठाकुर, वरिष्ठ तकनीशियन लिलेश्वरी साहू तथा जीविका स्व-सहायता समूह अध्यक्ष लिलेश्वरी साहू प्रमुख रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं समाज का सबसे संवेदनशील और जिम्मेदारीपूर्ण क्षेत्र है। चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी अपनी सेवाओं से न केवल जीवन बचाते हैं बल्कि मानवता की सच्ची मिसाल भी पेश करते हैं। महामारी के कठिन दौर से लेकर रोजमर्रा की चिकित्सा चुनौतियों तक, इनका योगदान अमूल्य है।
इस अवसर पर उपासना फाउंडेशन के संचालक एवं ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर तथा सचिव दिलीप ठाकुर उपस्थित रहे। उन्होंने सम्मानित सभी चिकित्सकों और कार्मिकों को बधाई दी और समाजहित में उनकी सेवाओं को प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम में समाजसेविका रत्ना नामदेव भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। समारोह का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।
**********************************************



















06s4yl