AchievementChhattisgarhDurg-Bhilai

मुख्यमंत्री द्वारा मानव सेवा सम्मान से सम्मानित हुए सीताराम ठाकुर –दिलीप ठाकुर

0

शिवगढ़ प्रेस , – छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय में आयोजित कार्यक्रम में नगर की ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर और सचिव एवं जिला चिकित्सालय के जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर को “मानव सेवा सम्मान 2025” से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें पिछले 30 वर्षों से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य परीक्षण, मार्गदर्शन शिविर, प्रतिभा खोज, निःशुल्क शिक्षा, जरूरतमंदों की सेवा और रचनात्मक सामाजिक कार्यक्रमों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दोनों समाजसेवियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाज की उन्नति में ऐसे सेवाभावी व्यक्तित्व प्रेरणास्त्रोत हैं। ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री जी द्वारा गोंडवाना समाज रत्न और विज्ञान विकास केंद्र आदिवासी छात्रावास की छात्राओं के लिए सकारात्मक सेवा और रचनात्मक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने पर प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जा चुका है।

इस अवसर पर नीलकंठ गढ़े, केंद्रीय गोंडवाना समाज धमधा गढ़ के महासचिव तथा छत्तीसगढ़ शासन के वन मंडल सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्मान समारोह में श्री सत्य साई सेवा समिति, सत्यम शिवम् सुंदरम समिति तथा ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के सदस्यगण ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी।

**************************************

Vaibhav Chandrakar

समाज सेवा में अग्रणी ओम सत्यम समिति के पदाधिकारियों को समाज कल्याण विभाग ने किया सम्मानित

Previous article

दुर्ग : तकियापारा स्कूल में वित्तीय अनियमितता – चार अधिकारी निलंबित

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Achievement