Chhattisgarh Kurmi Kshatriya Samaj Bhilai NagarDurg-Bhilai

तीजा पोरा महोत्सव,,,,

0

शिवगढ़ प्रेस / दुर्ग , – छत्तीसगढ़ी कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज भिलाई नगर द्वारा तीजा पोरा महोत्सव का आयोजन कुर्मी भवन सेक्टर-7 में बड़े उत्साह और पारंपरिक धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती अनिता वर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में महापौर नगर पालिक निगम दुर्ग श्रीमती अल्का बाघमार उपस्थित रहीं। विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती तारा चंद्राकर (महिला अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज), श्रीमती प्रीति देशमुख (महिला अध्यक्ष, दिल्लीवार क्षत्रिय समाज) और डॉ. सरिता साहू (मौखिक इतिहासकार) ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मंच संचालन का दायित्व श्रीमती ललिता चंद्रा ने निभाया।

इस अवसर पर संरक्षिका श्रीमती लता ऋषि चंद्राकर, उपाध्यक्ष श्रीमती ऊषा कौशिक, सचिव श्रीमती राधिका देशमुख, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती माया अमृत, श्रीमती कांति वर्मा, श्रीमती रेणु देशमुख, श्रीमती शीला चंद्रा, श्रीमती रश्मि देशमुख, अध्यक्ष श्रीमती रूपा वर्मा, गायत्री कौशिक, ऊषा दिल्लीवार तथा सुरेखा धुरंधर सहित बड़ी संख्या में महिलाएँ शामिल हुईं।

पारंपरिक खेल फुगड़ी, सुरीली दौड़ और बाल पासिंग में सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रीमती बबीता देशमुख, द्वितीय स्थान श्रीमती बिंदु नायक और तृतीय स्थान श्रीमती सरोज चंद्रा को मिला। शिवलिंग सजाओ प्रतियोगिता में सुमन वर्मा विजयी रहीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा तीज क्वीन प्रतियोगिता, जिसमें श्रीमती किरण चंद्रा विजेता बनीं। अतिथियों ने उन्हें क्राउन पहनाकर सम्मानित किया।

अपने उद्बोधन में महापौर अल्का बाघमार ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए नारी सशक्तिकरण पर जोर दिया। श्रीमती तारा चंद्राकर और श्रीमती प्रीति देशमुख ने समाज में विधवा विवाह को प्रोत्साहित करने की सराहना की और साथ ही प्री-वेडिंग शूट एवं अनावश्यक खर्चीली परंपराओं पर रोक लगाने का आह्वान किया।

डॉ. सरिता साहू ने अपने नृत्य और प्रेरक उद्बोधन से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। अध्यक्ष श्रीमती अनिता वर्मा ने महिलाओं को समाज की प्रगति के लिए एकजुट होकर काम करने का आग्रह किया। वहीं संरक्षिका श्रीमती लता ऋषि चंद्राकर ने मधुर गीत प्रस्तुत कर महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

******************************

Vaibhav Chandrakar

नेत्र और त्वचा दान से संवरेंगी जिंदगियां,,,,

Previous article

दुर्ग : समाजसेवी को सम्मान,,,

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *