Chhattisgarh Kurmi Kshatriya Samaj Bhilai NagarChhattisgarhDurg-Bhilai

छत्तीसगढ़ कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर का 45 वा वार्षिक अधिवेशन सेक्टर 7 कुर्मी भवन में हुआ आयोजित

0

शिवगढ़ प्रेस : दुर्ग : दुर्ग :-  छत्तीसगढ़ी कूर्मि क्षत्रिय समाज भिलाई नगर का 45 वाँ वार्षिक अधिवेशन रविवार 19 मार्च को कूर्मि भवन सेक्टर-7 में संध्या 4 बजे छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक कलाकारों की प्रस्तुति के साथ प्रारंभ हुआ । तत्पश्चात मंचीय कार्यक्रम जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश वर्मा – कुलपति छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी भिलाई ,अति विशिष्ट अतिथि माननीय विजय बघेल – सांसद दुर्ग , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ अनुराग चंद्राकर – सुपर स्पेशलिस्ट ऑर्थो सर्जन पल्स हॉस्पिटल भिलाई ,सुश्री पद्मिनी हरदेल जी – उप संचालक – पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग गरियाबंद , एच पी चंद्रा – मौसम वैज्ञानिक मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर ( रायपुर ) अध्यक्षता प्रेमलाल पिपरिया अध्यक्ष – छत्तीसगढ़ी कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर के आतिथ्य में दीप प्रज्वलित कर महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर आयोजन की शुरुआत की गई ।


संस्था के अध्यक्ष प्रेमलाल पिपरिया ने अतिथि परिचय एवं स्वागत भाषण दिया, महासचिव मोतीलाल वर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन व कोषाध्यक्ष संतोष पाटनवार ने वार्षिक आय-व्यय प्रस्तुत किया । महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चित्रा चंद्रा व युवा प्रकोष्ठ के दिनेश गौतम ने भी अपनी संगठन का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विचार रखें । मुख्य अतिथि मान. मुकेश वर्मा कुलपति ने अपने उद्बोधन में समाज में शिक्षा पर तथा आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान छात्रों के उच्च शिक्षा पर समाज की ओर से ज्यादा से ज्यादा मदद करने पर जोर दिया । इसी तरह मान. विजय बघेल ने कुर्मी समाज के एकता पर बल देते हुए आगे बढ़ने की बात कही।

इस अवसर पर भिलाई नगर कुर्मी समाज के विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान किया गया । जिसमें पीएचडी उपाधि प्राप्त करने वाले डॉ. गिरिधर चंद्रा, डॉ. पुष्पलता चंद्राकर, डॉ. श्रद्धा पिपरिया, डॉ. तोमेश्वरी बंछोर, डॉ. अंजूलता वर्मा, डॉ. इंद्रेश वर्मा । नीट चयनित होने वाले में कु. वर्षा रानी चंद्राकर, कु. दीक्षा मढ़रिया, क्षितिश चंद्राकर, यूनिक चंद्राकर, रवि मढ़रिया, जयेश दिल्लीवार । आईआईटी चयनित में से आयुष चंद्राकर, आदित्य देशमुख, तुषार वर्मा । सीए में चयन पर अकाश टिकरिया तथा विश्वविद्यालय प्रवीण सूची के लिए कु.सृष्टि चंद्राकर को उनके प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया । मंच का संचालन महासचिव मोतीलाल वर्मा व सचिव राधेश्याम वर्मा जी ने किया। उपाध्यक्ष महेंद्र चंद्राकर द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।

इस अवसर पर मोरध्वज चंद्राकर, रामसेवक वर्मा, ईश्वरी वर्मा, अजय चंद्राकर, कुलेश्वर चंद्राकर, प्रदीप वर्मा, दौलत चंद्राकर, चुरामन दिल्लीवार, गोपाल कृष्ण वर्मा, रश्मि वर्मा, कांति वर्मा, लता देशमुख, ललिता चंद्रा, अनामिका सिंगसार्वा, आई. एस. मनु, पीला राम वर्मा, गजेंद्र चंद्राकर, शंभूदयाल चंद्राकर, मन्नुलाल परगनिहा आदि उपस्थित थे ।

Vaibhav Chandrakar

दुर्ग की राजनीती में चाणक्य माने जाने वाले “दाऊजी” स्व. वासुदेव चंद्राकर जी का जीवन वृतांत भाग – 01

Previous article

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित “अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स सम्मेलन” में वर्चुअल सहभागी बना दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा दुर्ग

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *