Sri Sri Gnan Mandir School SankaraChhattisgarh

बालोद ; श्री श्री ज्ञान मंदिर विद्यालय सांकरा/ज. के बच्चों ने शालेय वार्षिक उत्सव 2024 में दिखाई अपनी प्रतिभा

0

शिवगढ़ प्रेस / बालोद : विश्व विख्यात आध्यात्मिक व मान्यतावादी गुरु श्री श्री रविशंकर जी की संस्था द आर्ट ऑफ लिविंग के वेद विज्ञान महाविद्यापीठ ट्रस्ट बेंगलुरु द्वारा निशुल्क संचालित विद्यालय श्री श्री ज्ञान मंदिर सांकरा ज. विद्यालय परिवार द्वारा शालेय वार्षिक उत्सव का आयोजन विद्यालय परिसर में दिन 24 जनवरी को किया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष, न. पा. प. बालोद व बीजेपी के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने अपनी उपस्थिति से विद्यालय परिवार का उत्साह वर्धन किया ।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रवज्जलन एवम बच्चों द्वारा दीप मंत्र और सरस्वती वंदना के साथ किया गया । विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का स्वागत, अभिनंदन विद्यालय की प्रधान पाठिका ने किया। इसके पश्चात् मुख्य अतिथि राकेश यादव ने अपने उद्बोधन में कहा की श्री श्री ज्ञान मंदिर विद्यालय सांकरा बच्चो के उज्ज्वल भविष्य के लिए सराहनीय प्रयास कर रहा है। इसके लिए आर्ट ऑफ लिविंग संस्था और विद्यालय के शिक्षकों के योगदान की प्रशंसा भी की । विद्यालय के समन्वयक वैभव चंद्राकर ने वार्षिक उत्सव के आयोजन के लिए बच्चों और शिक्षकों के साथ अभिभावकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। विद्यालय द्वारा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विद्यालय की ओर से की जा रहे प्रयास के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि कई शिक्षण संस्थाएं बच्चों को सफल बनाने का वादा करती है लेकिन बच्चों को समाज में एक बेहतर व्यक्तित्व के साथ निखारने की बात नहीं करती, जिसे हमारी संस्था आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा संचालित विद्यालयों में किया जा रहा है।


विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक एवं प्रेरणाप्रद नाटक , नुक्कड़ के आयोजनों से हुआ। बच्चों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न प्रस्तुतियां का आनन्द लेने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामवासी एवं अन्य विद्यालयों के बच्चे उपस्थित रहे।

शालेय वार्षिक उत्सव 2024 के आयोजन में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक रवि प्रकाश पांडे , श्री श्री ज्ञान मंदिर विद्यालय की प्रधान पाठिका रंजना देशमुख , पालक समिति के अध्यक्ष विजय , पालक समिति के सदस्य रामचरण साहू, सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य ताराचंद साहू , शिक्षिका ललित देशमुख , पंकज शर्मा , गीतेश्वरी मिथिलेश, दुर्गेश्वरी चंद्राकर , जानकी देशमुख , मनोज कुमार, निशा निखत बी , यामिनी साहू , मधु साहू , इंदु ठाकुर व सहयोगी मंजुलता देशमुख, सोहद्रा साहू , कुंवरिया यादव के सहयोग एवम उपस्थिति में संपन्न हुआ।

आपको बताते चलें कि बालोद जिले के ग्राम सांकरा /ज में संचालित यह निशुल्क विद्यालय आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के वेद विज्ञान महाविद्यालय ट्रस्ट बेंगलुरु के सहयोग से संचालित की जा रही है जहां पर राज्य सरकार के शैक्षणिक पाठ्यक्रम के अनुसार कक्षा 8वी तक संचालित इस विद्यालय में लगभग 200 बच्चों को आर्थिक रूप से असक्षम बच्चों को पिछले 12 वर्षों से योग , प्राणायाम, ध्यान के साथ ही मानवीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रदान की जा रही है।

====≠===≠===≠====≠===≠==≠====

Vaibhav Chandrakar

दुर्ग ; संकुल स्तरीय दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन मेडेसरा व पथरिया संकुल के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न

Previous article

कामधेनु विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *