PoliticialDurg Gramin

दुर्ग : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर आयोजन

0

शिवगढ़ प्रेस / दुर्ग : भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत खोपली में शुक्रवार को प्रख्यात राष्ट्रवादी विचारक और अंत्योदय के आधार पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम का आयोजन पंचायत भवन में किया गया, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके राष्ट्र और समाज के प्रति योगदान को याद किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों पर चर्चा की और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने की उनकी संकल्पना को आत्मसात करने का संकल्प लिया। साथ ही उनकी स्मृति में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

जयंती कार्यक्रम में भाजपा उतई मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर, महामंत्री प्रवीण यदु, चंदू देवांगन, उतई नगर पंचायत उपाध्यक्ष शिनारायण देशमुख, सरपंच मंजू फत्तेलाल वर्मा, पार्षद सोनू राजपूत, लक्ष्मी नारायण साहू, संगीत रजक, शिव ठाकुर, लता सोनवानी, ममता चंद्राकर, शुभम वर्मा, करण सेन, फलेंद्र सिंह राजपूत, नवाब खान, ललित देवांगन, देवेंद्र भारती सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सादगी और समर्पण का प्रतीक था। उनका ‘एकात्म मानववाद’ का दर्शन आज भी भारतीय राजनीति और समाज के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पंडित उपाध्याय के आदर्शों को आत्मसात करते हुए सेवा और संगठन के माध्यम से जनता तक पहुंचें।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी रही। सभी ने मिलकर उनके आदर्शों पर चलने और समाज सेवा को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

*********************************************************

Vaibhav Chandrakar

दुर्ग : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर आयोजन

Previous article

दुर्ग : विश्व-फार्मासिस्ट-दिवस-जिला-चिकित्सालय

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Politicial