Organised ProgarmChhattisgarh

अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन ग्राम जंजगिरी में किया गया

0

शिवगढ़ प्रेस – दुर्ग ।अंडा :- एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग ग्रामीण द्वारा अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन ग्राम जंजगिरी में आयोजित किया गया उक्त कार्यकम जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया ।मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी रिवेन्द्र यादव , अध्यक्षता जनपद पंचायत दुर्ग अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख , विशेष अतिथि योगिता चन्द्राकर कृषि सभापति जिला पंचायत दुर्ग, झमित गायकवाड उपाध्यक्ष जनपद पचांयत दुर्ग, लेखन साहू जनपद सदस्य दुर्ग, हेमकुमारी देशमुख जनपद सदस्य, दीपिका चन्द्राकर जनपद सदस्य, रेखा अजय चतुर्वेदी सरपंच जांजगिरी उपस्थित थी।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम पूजा अर्चना पश्चात् कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। तत्पश्चात परियोजना अधिकारी उषा झा ने कार्यक्रम के उद्देश्य तथा विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। होली व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई के साथ साथ मुख्यमंत्री द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन वृद्धि के मांग को पूरा करने हेतु बधाई देते हुए जिला पंचायत सदस्य शालिनी रिवेंद्र यादव ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं चाहे पढ़ाई का क्षेत्र हो,राजनीति में हो,आर्थिक दृष्टि से हो,धरती के साथ आसमां में भी अपना परचम लहरा रहीं हैं।

देवेन्द देशमुख जनपद पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता सहायिका अपनी समस्याओ को अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो को अवगत कराये उन्होने कहा कि हमेशा महिलाओ का सम्मान किया जाना चाहिए। योगिता चन्द्राकर जिला पंचायत सदस्य ने सभी महिलाओं का उत्साहवर्धन कर कहा कि सभी को प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करनी चाहिए। झमित गायकवाड उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग ने कहा कि छोटे -छोटे प्रयास करके ही उच्चस्तर तक महिलाये पहुंच सकती है अतः महिलाओ को सदैव प्रयासरत होना चाहिए। हेमकुमारी देशमुख जनपद सदस्य ने नारी शक्ति को एकता के सूत्र में बंधने हेतु प्रेरित किया।

रेखा चतुर्वेदी सरपंच ग्राम जंजगिरी में राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनो से महिलाओ को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यकम प्रस्तुत किया गया।कुमकुम भूमिका रेणु यादव जीविका देशमुख ममता यादव पूर्वा यादव मोनाली वीना टीकाश नितिश काम्या देशमुख रिया नम्रता मानसी हंसिका पूर्वी सभी को पुरस्कार दिया गया।


महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से कार्यकर्ता सहायिकाओ को पुरस्कृत किया गया चन्द्रखुरी से उषा दिल्लीवार ,हनोदा से लक्ष्मी हिरवानी ,उतई से महेश्वरी सोनवानी ,नगपुरा से तारा देशमुख,अंजोरा से अर्चना निषाद, रसमडा से अनिता निषाद, जेवरा से नेमा साहू ननकट्टी से सरस्वती सोबने को सम्मानित किया गया ।
अन्तर्राष्टीय महिला दिवस के अवसर पर पर्यवेक्षक प्रर्मिला वर्मा ,पर्यवेक्षक रेखा लोनारे, पर्यवेक्षक ममता साहू ,पर्यवेक्षक कंचन गौतम ,पर्यवेक्षक इन्दू मिश्रा ,पर्यवेक्षक शशी रैदास पर्यवेक्षक गीताजली भेसारे पर्यवेक्षक देवकी साहू पर्यवेक्षक सोनल सोनी को सम्मानित किया गया।

कुर्सी दौड में

प्रथम स्थान -श्रीमती योगिता चन्द्राकर

द्वितीय स्थान-रेखा चतुर्वेदी

तृतीय स्थान दीपिका चन्द्राकर थी।

व्यंजन प्रतियोगिता –

प्रथम स्थान -भरदा की कार्यकर्ता द्वारा रेडीटूईट का व्यंजन टोस्ट

द्वितीय स्थान – कुथरेल की कार्यकर्ता द्वारा मिलेट का बिस्कुट,

फूगा फोड़ो प्रतियोगिता में

प्रथम-आशा ,चन्द्रखुरी द्वितीय -नंदनीसाहू तृतीय-महेश्वरी सोनवानी उमरपोटी को पुरस्कार दिया गया।

कार्यकम में गणमान्य नागरिक महिलाये कार्यकर्ताये एवं सहायिकाये उपस्थित थी कार्यकम के अंत में आभार प्रदर्शन उषा झा परियोजना अधिकारी द्वारा किया गया।

Vaibhav Chandrakar

गीत मिराज सिनेमा भिलाई को सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत

Previous article

सीएसपीडीसीएल दुर्ग में महिलाओं के स्वास्थ्य विषय पर जागरुकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *