OperationChhattisgarhDurg-BhilaiExcise Department

दुर्ग : पाटन के घोराडी में आबकारी विभाग का शिकंजा, 40 पाव प्लैन मदिरा जब्त, आरोपी जेल दाखिल

0

शिवगढ़ प्रेस / दुर्ग , – दुर्ग जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कलेक्टर दुर्ग अभिजीत सिंह और सहायक आयुक्त आबकारी सी.आर. साहू के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग जिला दुर्ग की टीम ने ग्राम घोराडी (थाना रानीतराई) में अवैध शराब के विक्रय एवं धारण के मामले में त्वरित और विधिवत कार्रवाई की है।

गश्त के दौरान मिली सूचना

दिनांक 06 जनवरी 2026 को आबकारी विभाग की टीम वृत-दुर्ग आंतरिक दक्षिण क्षेत्र में ग्राम गश्त पर थी। इसी दौरान ग्राम घोराडी में अवैध शराब के विक्रय और भंडारण की पुख्ता सूचना प्राप्त हुई। सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर नियमानुसार जांच शुरू की।

आरोपी के कब्जे से 40 पाव मदिरा जब्त

जांच के दौरान आरोपी लोकेश बंजारे पिता दयालु राम, निवासी ग्राम घोराडी, थाना रानीतराई के कब्जे से कुल 40 पाव प्लैन मदिरा बरामद की गई। बरामद शराब अवैध रूप से रखी गई थी और इसके संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

अवैध शराब की जब्ती के बाद आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत आरोपी के खिलाफ प्रकरण कायम किया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल कराया गया।

वृत्त प्रभारी के निर्देशन में विवेचना

इस पूरे प्रकरण की विवेचना वृत प्रभारी अरविंद साहू द्वारा की जा रही है। आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार मामले की गहन जांच जारी है और अवैध शराब के स्रोत एवं नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

टीम के सदस्यों का विशेष योगदान

इस सफल कार्रवाई में मुख्य आरक्षक संतोष दुबे और वाहन चालक नोहर का विशेष योगदान रहा। विभाग ने टीम की तत्परता और समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि अवैध शराब के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

***************************************************************

Vaibhav Chandrakar

रायपुर : रजत जयंती वर्ष में नई विधानसभा के निर्माण में भूमिका के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का सम्मान, नववर्ष पर शुभकामनाओं का हुआ आदान–प्रदान

Previous article

दुर्ग में रिलायंस बायोगैस प्लांट पर किसानों का फूटा गुस्सा, पैरा मुफ्त उठाने का आरोप, एक हफ्ते में दाम तय नहीं तो तालाबंदी की चेतावनी

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *