आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव दुर्ग के विज्ञान विकास केंद्र पहुंचे , जहां उन्होंने हॉस्टल में निवासरत प्रदेश भर की छात्राओं को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शुभकामनाएं देते हुए उन्हे उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर शिवगढ़ प्रेस से चर्चा में कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और होली के अवसर पर यहां पर बच्चों के साथ होली मनाया गया । आज यहां महिला स्व सहायता समूह द्वारा भी धान से निर्मित झंडा और बेटियों को रक्षा के लिए “Save Girl Child” का लोगो बनाया गया है जो प्रशंसनीय है। छत्तीसगढ़ के सभी संभागों से यहां लगभग 500 अध्ययनरत छात्राएं प्रदेश का भविष्य है आज उन सब से मिलकर बहुत अच्छा लगा। यदि इन्हें मौका मिलेगा तो हर क्षेत्र में बेहतर करके दिखा सकते हैं।

इस अवसर पर अपने संबोधन में पुलिस अधिक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने कहा कि आज महिलाएं घर सम्हालने के अलावा भी प्रदेश और देश में साहसिक कार्यों के लिए जानी जाती है चाहे वह राजनैतिक क्षेत्र हो या प्रशासनिक क्षेत्र । बस्तर संभाग और अंबिकापुर संभाग की छात्राओं का विशेष तौर पर मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आपकी सफलता से प्रेरित होकर आपके क्षेत्र की और भी लड़कियां बेहतर करने के लिए प्रेरित होंगी।
इसके साथ ही छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक को रंग लगाकर होली का उत्सव मनाया जो कि छात्राओं के लिए यादगार पल बन गया। इस अवसर पर महिला स्व सहायता समूह ने समूह द्वारा तैयार धान से बनी सेव गर्ल चाइल्ड का लोगो लगाकर बधाई दी । होली पर डीजे की धुन में नृत्य कर रही छात्राओं का उत्साह वर्धन भी किया।

इस अवसर पर विज्ञान विकास केंद्र दुर्ग की प्रशासकीय अधिकारी उर्मिला ओझा,
समस्त छात्राएं , महिला स्टाफ एवं जीविका समूह के सदस्यों और प्रमुख लीलेश्वरी साहू के साथ इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मीता पवार आईयूसीएडब्ल्यू उप पुलिस अधीक्षक शिल्पा साहू आईयूसीएडब्ल्यू महिला थाना प्रभारी सी तिर्की , नेवाई थाना प्रभारी ममता अली शर्मा, पदमनाभपुर थाना प्रभारी राजीव तिवारी , रक्षा टीम प्रभारी संगीता मिश्रा एवं रक्षा टीम के स्टाफ उपस्थित थे ।
















Comments