InspectionChhattisgarhDurg-BhilaiEducation

दुर्ग के स्कूलों में 1 जनवरी से बायोमैट्रिक उपस्थिति अनिवार्य: डीईओ का औचक निरीक्षण, कई स्कूलों में अनियमितताएँ उजागर – स्टाफ को नोटिस

0

शिवगढ़ प्रेस, – दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने आज दुर्ग और धमधा विकासखंड के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें बड़ी लापरवाहियाँ सामने आईं।

उपस्थिति पंजी में गड़बड़ी – गिरहोला स्कूल में अनियमितताएँ

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरहोला में उपस्थिति पंजी में गड़बड़ी मिली—कर्मचारियों के अवकाश आवेदन पंजी में दबे हुए थे, जबकि अवकाश प्रविष्टि की जगह उपस्थिति के हस्ताक्षर दर्ज थे। सुबह 10:10 बजे तक विद्यालय में ताला लगा मिला। डीईओ ने प्राचार्य सहित सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी किया।

कक्षा स्तरीय ज्ञान और स्वच्छता में कमी

प्राथमिक व माध्यमिक शाला गिरहोला में कक्षा स्तरीय ज्ञान का अभाव और विद्यालय परिसर में स्वच्छता की कमी पाई गई। शिक्षकों को 31 दिसंबर तक कक्षा-स्तरीय ज्ञान सुनिश्चित करने और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

सेमरिया उ.मा.वि. में स्टाफ अनुपस्थित

व्याख्याता रमेश कुमार ठाकुर व सहायक ग्रेड-03 रूपेन्द्र कुमार ठाकुर शाला समय पर मौजूद नहीं थे। दोनों को नोटिस जारी किया गया है और जवाब के बाद एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी।

सेजेस जामुल में चार व्याख्याता गैरहाजिर

सेजेस जामुल में भी प्रीतम बन्छोर, कविता पांडे, वंदना शर्मा और कविता प्राणिग्राही (संविदा) अनुपस्थित पाई गईं। कुरूद के उ.मा.वि. में सहायक ग्रेड-02 राजेंद्र कुमार मरकाम की अनुपस्थिति पर भी नोटिस जारी हुआ। 

1 जनवरी से बायोमैट्रिक उपस्थिति अनिवार्य

निरीक्षणके दौरान डीईओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए घोषणा की कि 1 जनवरी से सभी स्कूलों में बायोमैट्रिक उपस्थिति अनिवार्य होगी।

प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शालाओं को निर्देश

इसके साथ ही सभी प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाओं को मध्यान्ह भोजन मीनू के अनुसार प्रदाय, बारहाखड़ी–पहाड़ा अभ्यास, विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति और समयपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

हाई–हायर सेकेंडरी विद्यालयों के लिए निर्देश

हाई–हायर सेकेंडरी स्कूलों को प्रायोगिक कार्य, ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्र हल, चिन्हांकित विद्यार्थियों को बोर्ड तैयारी कराने और बोर्ड परीक्षा शुरू होने तक नियमित उपस्थिति बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

*************************************************************

Vaibhav Chandrakar

दुर्ग संभाग में शिक्षा गुणवत्ता पर मंथन: मंत्री गजेन्द्र यादव ने ली कड़ी समीक्षा, डीईओ–बीईओ को दिए सख्त निर्देश , स्कूल शिक्षा मंत्री बोले— “गुणवत्ता जमीन पर दिखनी चाहिए, नहीं तो होगी जवाबदेही तय”

Previous article

दुर्ग ट्रैफिक एडवाइजरी : शिव महापुराण कथा के दौरान दुर्ग में बदलेगा ट्रैफिक रूट, लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने जारी की विशेष एडवाइजरी

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *