DigitalizationIndian Railway

भारतीय रेलवे का डिजिटल मास्टरस्ट्रोक : लॉन्च किया ऑल-इन-वन सुपर ऐप ‘रेलवन’ , एक क्लिक पर टिकट, भोजन, ट्रेन स्टेटस और शिकायत—सब कुछ एक जगह

0

शिवगढ़ प्रेस । रायपुर

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को एक नई ऊंचाई पर ले जाते हुए एकीकृत मोबाइल सुपर ऐप ‘रेलवन (RailOne)’ का बीटा संस्करण लॉन्च कर दिया है। यह ऐप रेलवे की लगभग सभी प्रमुख सेवाओं को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर समेटता है। अब यात्रियों को अलग-अलग ऐप या काउंटरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन की स्थिति और शिकायत निवारण तक की हर सुविधा एक ही ऐप पर उपलब्ध होगी।

क्या है रेलवन सुपर ऐप?

रेलवन एक ऐसा ऑल-इन-वन डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे खासतौर पर रेलवे यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह ऐप आरक्षित, अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग, ट्रेन पूछताछ, ई-कैटरिंग, पार्सल सेवा और यात्री शिकायत जैसी सुविधाओं को एक ही जगह उपलब्ध कराता है। रेलवे का यह कदम डिजिटल इंडिया की दिशा में एक मजबूत पहल माना जा रहा है।

कौन-कौन सी सेवाएं मिलेंगी रेलवन ऐप पर

रेलवन ऐप के जरिए यात्रियों को कई अहम सुविधाएं एक साथ मिलेंगी—

आरक्षित, अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग
टिकट कैंसिलेशन और रिफंड की सुविधा

ट्रेनों की रियल-टाइम जानकारी और लाइव रनिंग स्टेटस

ई-कैटरिंग के जरिए ट्रेन में भोजन की ऑनलाइन बुकिंग

शिकायत और सुझाव दर्ज करने की सुविधा व उनकी स्थिति की ट्रैकिंग

पार्सल बुकिंग और उससे जुड़ी पूरी जानकारी

ऐप का उपयोग कैसे करें?

रेलवन ऐप को गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।

जो यात्री पहले से रेल कनेक्ट या यूटीएस ऐप का उपयोग कर रहे हैं, वे अपने मौजूदा लॉगिन से सीधे साइन इन कर सकते हैं।

नए उपयोगकर्ताओं के लिए न्यूनतम जानकारी के साथ आसान रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है।

इस सरल प्रक्रिया के चलते हर वर्ग का यात्री बिना किसी तकनीकी परेशानी के ऐप का इस्तेमाल कर सकता है।

यात्रियों को क्या होंगे फायदे?

रेलवन ऐप यात्रियों के लिए समय और संसाधनों की बचत करने वाला प्लेटफॉर्म साबित हो रहा है।

एक ही ऐप से कई सेवाओं का लाभ

कागजी प्रक्रिया से मुक्ति

पारदर्शी और उत्तरदायी सेवा प्रणाली

शिकायतों का त्वरित समाधान

रेलवे सेवाओं तक तेज और आसान पहुंच

रेलवे सेवाओं को बनाया और भरोसेमंद

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रेलवन ऐप यात्रियों को तकनीकी रूप से उन्नत, सुरक्षित और विश्वसनीय अनुभव प्रदान करेगा। टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन की स्थिति जानने तक, हर जानकारी अब एक क्लिक में उपलब्ध होगी। इससे न सिर्फ यात्रियों का भरोसा बढ़ेगा, बल्कि रेलवे की कार्यप्रणाली भी अधिक स्मार्ट और प्रभावी बनेगी।

डिजिटल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम

रेलवन सुपर ऐप लॉन्च कर भारतीय रेलवे ने यात्री सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। आने वाले समय में इस ऐप के और भी उन्नत फीचर्स जोड़े जाने की संभावना है, जिससे रेल यात्रा और भी आसान, तेज और आधुनिक बन सकेगी।

***************************************************************

 

 

Vaibhav Chandrakar

दुर्ग कलेक्टर जनदर्शन : फूटा जनता का गुस्सा, अवैध शराब दुकान, नकली दूध फैक्ट्री और मुआवजे को लेकर 150 शिकायतें

Previous article

दुर्ग में पटवारी के सूने मकान को बनाया निशाना , घर से लाखों के गहने और 2.20 लाख नकद पार

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *