शिवगढ़ प्रेस / दुर्ग :- दुर्ग में एक बार फिर ईडी की धमक पड़ी। इस बार ईडी करोड़ों रुपए नगदी के साथ पूर्व में गिरफ़्तार आरक्षक भीम सिंह यादव की पत्नी सीमा सिंह से पूछताछ को लेकर दुर्ग स्थित न्यू पुलिस लाइन पहुंची थी , लेकिन ईडी की टीम के पहुंचने से पूर्व ही वे परिवार सहित फरार हो चुकी थीं । इस दौरान ईडी की टीम उनके क्वार्टर के गेट पर 2 घंटे तक इंतजार करते बैठे रही । आखिरकार ईडी की टीम को यह अहसास हुआ कि आने की सुचना पुर्व में ही लीक हो जाने फरार हो चूके है तो घर में ताला लटका देख नोटिस चस्पा कर वापस चले गए ।
ईडी ने चस्पा की आरक्षक भीम सिंह के नोटिस
महादेव सट्टा एप से जुड़े इस मामले में हवाला से करोड़ों रुपए की नगदी के साथ गिरफ्तार आरक्षक भीम सिंह एवं असीम दास को कुछ महीने पहले ईडी की टीम ने रायपुर और भिलाई से गिरफ़्तार कर 7 करोड़ रुपए बरामद किए थे ईडी को यह अंदेशा था की यह पैसा विधानसभा चुनाव में खपाने के लिए दुबई से लाया गया है । आरक्षक भीम सिंह के साथ उसके दो अन्य भाई नकुल सिंह और सहदेव सिंह भी महादेव सट्टा एप में आरोपी बनाए गए हैं।
ईडी की रिमांड पर कुछ महीने पूर्व से रायपुर जेल में बंद भीम सिंह की जमानत पर 20 दिसंबर को सुनवाई हुई थी जिसमें विशेष न्यायाधीश ने रिमांड की तारीख आगे बढ़ा दी है।
आज ईडी की टीम जब पुलिस लाइन स्थित भीम सिंह के क्वार्टर में पहुंची तब तक उसका परिवार यहां से फरार हो गया था इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सेंट्रल की ईडी का सूचना तंत्र आरक्षक भीम सिंह के सूचना तंत्र के सामने फेल हो गया।

















Comments