Durg SP Doctor Abhishek PallavChhattisgarhDurg Police

लाखों की चोरी में शामिल बांग्लादेशी घुसपैठिये अब दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़े ,,, एक का पासपोर्ट जब्त ,,, कुछ साथी अभी भी फरार…

0

डॉ अभिषेक पल्लव , पुलिस अधीक्षक की प्रेस कॉन्फ्रेंस

शिवगढ़ प्रेस : दुर्ग : दुर्ग :- छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में नकबजनी की घटना में शामिल रहे बांग्लादेशी मूल के दो आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है मामले के अन्य आरोपी फरार हैं ।आरोपियों में एक बांग्लादेशी का पासपोर्ट जप्त किया गया है। दूसरा आरोपी घुसपैठिया निकला है। वहीं आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर आधार कार्ड भी बनवा लिया था । भारत के अलावा एक आरोपी यूरोप में भी घुसपैठ करने की कोशिश कर चुका है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बांग्लादेश चले जाते थे। आरोपियों के हवाला से पैसे भेजने की संभावना भी पुलिस ने जताई है। आरोपियों तक पहुंचने में जिला पुलिस को कोलकाता के बरईपुर जिला पुलिस अधीक्षक और नरेंद्रपुर थाने का भरपूर सहयोग मिला है। आरोपियों की गिरफ्तारी में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट दुर्ग और चौकी स्मृति नगर की उल्लेखनीय भूमिका रही है।

आरोपियों के नाम मोहम्मद हशमत खलीफा और अल्ताफ हुसैन बताए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा संदेहियों पर निगाह रखी जा रही थी। पुलिस द्वारा पश्चिम बंगाल के नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। आरोपी नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से किराए के निवास में रह रहे थे। जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने आलाजरब, मोबाइल एवं बांग्लादेशी सिम कार्ड ,पासपोर्ट आधार कार्ड,नोटबंदी के समय चलित भारतीय नोट कुल 29500 रुपए बरामद किया है । आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया है और न्यायालय में प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर पूछताछ कर रही है। पूरे मामले की जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने दी।

====≠=====≠=====≠======≠=======

Vaibhav Chandrakar

पी एम श्री योजना के तहत दुर्ग ग्रामीण के विनायकपुर गांव के चयन की ग्रामीणों में झलकी खुशी

Previous article

दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष बनकर पुष्पा भुनेश्वर यादव ने कांग्रेस की सीट रखी सुरक्षित

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *